Bareilly News : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, घर में मचा कोहराम

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, घर में मचा कोहराम
फ़ाइल फोटो | फाइल फोटो

May 20, 2024 21:04

बरेली में बदायूं रोड पर दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

May 20, 2024 21:04

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में बदायूं रोड पर दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक परिवार में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला
शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना गांव निवासी मोहित शर्मा (40 वर्ष) अपनी बाइक से घर के कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर में बाइक सवार मोहित शर्मा और राघवेंद्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके साथ ही मृतक परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की कवायद चल रही है। 

प्राइवेट स्कूल में टीचर थे मोहित
हादसे के बाद मोहित शर्मा के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मोहित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। परिवार के कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से टक्कर हो गई। इसमें उनको काफी चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान मौत हो गई। 

रफ्तार हर दिन ले रही है जान
वाहनों की रफ्तार हर दिन 2-3 लोगों की जान ले रही है। रविवार को बरेली देहात की नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला मुस्तफा कौआ टोला निवासी तसलीम हुसैन (24 वर्ष) और मोहल्ला साइदान निवासी आंसू (23 वर्ष) अपनी बाइक टीवीएस राइडर पर सिरौली से अलीगंज की ओर जा रहे थे। वह गुरगांव मोड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान अलीगंज की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों ही युवक बाइक सहित पानी से भरी एक गहरी खाई में गिर गए। टक्कर से दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर सिरौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को खाई से निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें