अपने ही  बिछाए जाल में फंसी पत्नी : पति को फंसाने के लिए रची थी साजिश, हैरान कर देगा पूरा मामला

पति को फंसाने के लिए रची थी साजिश, हैरान कर देगा पूरा मामला
UPT | वीडियो में वायरल चूड़ियों से खुला महिला की साजिश का राज।

Sep 23, 2024 18:39

बरेली के सीबीगंज में अपने पति को फंसाने के लिए रची साजिश में महिला खुद ही फंस गई। पत्नी का राज सोशल मीडिय पर वायरल वीडियो से खुल गया।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया...

Sep 23, 2024 18:39

‌Bareilly News : बरेली के सीबीगंज में अपने पति को फंसाने के लिए रची साजिश में महिला खुद ही फंस गई। पत्नी का राज सोशल मीडिय पर वायरल वीडियो से खुल गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले तमंचे के साथ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है। पति को फंसाने के लिए उसने जो कहानी रची, उसमें वह खुद ही फंस गई। 
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/1ceanRRb9NU?si=KIcxK1zeLsuEu5e-" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
तीन सितंबर को वायरल हुआ वीडियो
तीन सितंबर को एक तमंचे को बक्से में रखते समय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला का केवल कुर्ता व चूड़ी दिख रही थी। इंस्पेक्टर सुरेश गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो निशा निवासी तिलियापुर का है। निशा की शादी उसी गांव निवासी फैजान से हुई है।  
 
घर में मिला था तमंचा 
पुलिस ने बताया कि तीन साल से दंपती में अनबन है। निशा कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती है। पुलिस ने तलाशी ली तो निशा के घर में एक तमंचा और एक खिलौने वाला तमंचा मिला। निशा ने पुलिस को बताया कि तमंचा उसके पति का है। हिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो महिला का वही सूट मिल गया जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। पूछताछ में निशा ने बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा था। उसने पति को फंसाने के लिए भाई शादाब से तमंचा मंगाया था। महिला को जेल भेज दिया गया वहीं पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है।

Also Read