बरेली से बड़ी खबर : प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पर गिरी रिश्वत कांड की गाज, मुख्यालय से किए गए अटैच

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पर गिरी रिश्वत कांड की गाज, मुख्यालय से किए गए अटैच
UPT | रिश्वत कांड में पकड़े गए आरोपी

Aug 10, 2024 02:15

उत्तर प्रदेश के बरेली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में रिश्वत कांड की गाज क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) रोहित कुमार पर गिरी है। उनको यहां से हटाकर...

Aug 10, 2024 02:15

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में रिश्वत कांड की गाज क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) रोहित कुमार पर गिरी है। उनको यहां से हटाकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) लखनऊ से अटैच किया गया है। यूपीपीसीबी से तबादला आदेश दफ्तर पहुंच गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से चंद्रकेश यादव को भेजा गया है। पुराने आरओ की रिश्वत को लेकर काफी शिकायत थीं। इसके साथ ही ऑफिस न बैठने को लेकर भी कई लोगों ने शिकायत की थी। बिना रिश्वत के ऑफिस में कोई काम न होने को लेकर भी आरोप लगे थे। जिसके चलते सोमवार को निजी अस्पताल की एनओसी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के संप्रति वैज्ञानिक सहायक को एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद जेल भेज दिया था। हालांकि, मुकदमें की विवेचना एंटी करप्शन में ट्रांसफर हो गई है।

दूसरे कर्मचारी ने दिलाए थे रुपये 
जानकारी के अनुसार, शहर के किला थाना क्षेत्र के हुसैनबाग निवासी शाहिद हुसैन ने अस्पताल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिये प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन किया था। एनओसी जारी करने के बदले प्रदूषण विभाग के एक कर्मचारी ने 20 हजार रूपये की मांग की। वह यह रकम देने पहुंचा था, मगर वह ऑफिस में नहीं मिला। जिसके चलते शाहिद ने उसे फोन किया। इस पर रिश्वत की रकम उसने संप्रति वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्णपाल को देने के लिए बोला। यह रकम देते ही एंटी करप्शन की टीम ने कर्मचारी को पकड़ लिया। टीम को आरोपी कर्मचारी ने सभी रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों का नाम बता दिया था।

टीम ने बिछाया था जाल
शाहिद ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया था। सोमवार को ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर काशीनाथ उपाध्याय ने टीम के साथ क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सम्प्रति वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्णपाल को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते उनके आफिस से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

खौफ में कर्मचारी, रकम हटाने का खेल शुरू
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में रिश्वत का खेल काफी पुराना है। यहां ईंट भट्ठों की एनओसी से लेकर, पेट्रोल पंप, फैक्ट्री, अस्पताल आदि की एनओसी के लिए मोटी रकम देने पड़ती है। बिना रिश्वत के कोई कागज़ इधर से उधर नहीं होता है। जिसके चलते आरओ रोहित कुमार से लेकर कर्मचारियों पर काफी नकदी रहती है। मगर, विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो आरओ से लेकर सभी कर्मचारियों के पास बड़ी नकदी थी। इस नकदी को रिश्वत कांड के बाद हटाया गया है।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें