बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात
UPT | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

Sep 20, 2024 00:09

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई।

Sep 20, 2024 00:09

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में गुरुवार सुबह एक महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। इस घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में हुई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

महिला का शोर सुनकर भीड़ जुटी, लेकिन लुटेरे फरार हो गए
वृंदावन कॉलोनी की निवासी रेखा रानी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब छह बजे अपने कुत्ते को घुमाने बाहर गई थीं। इसी दौरान, गोकुल नगर की ओर से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उनके गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। घटना इतनी तेजी से घटी कि रेखा रानी कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई उनकी मदद को पहुंचता, बदमाशों ने मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित
कैंट थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने थाना प्रभारी राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है। 

Also Read