दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर दी जान : किशोर ने किया था रेप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

किशोर ने किया था रेप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
UPT | पोस्टमार्टम हाउस का फोटो

Aug 28, 2024 20:53

यूपी के बरेली देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका गांव के ही एक किशोर ने दो दिन पहले गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

Aug 28, 2024 20:53

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका गांव के ही एक किशोर ने दो दिन पहले गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बताया जाता है कि अपनी अस्मत लुटने से परेशान पीड़ित छात्रा ने खुद को आग लगा ली। उसको परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। मगर, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप के आरोपी समेत घटना के वक्त मौजूद किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ चल रही है, जबकि दूसरे की तलाश चल रही है। 

मृतक कक्षा नौ की छात्रा
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा थी। दो दिन पहले 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे। इस बीच देर रात 12 बजे उनकी बेटी को गांव के ही दो किशोर गन्ने के खेत में ले गए। यहां एक किशोर उनकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। इसके साथ ही दूसरे ने हाथ पकड़े हुए थे। चीखने की आवाज सुनकर उनकी बड़ी बेटी ने जाकर देखा, तो दोनों आरोपी छोड़कर फरार हो गए। घर लौटने पर अगले दिन बड़ी बेटी ने पूरी बात बताई।

खेत पर जाने के बाद लगाई आग
उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी खेत पर गए थे। इसी दौरान बेटी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। इसमें वो गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद भोजीपुरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। मगर, उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें एक आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं।

Also Read

दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, जानें कैसे जानलेवा बनी हवा, पुलिस ने किनके खिलाफ की कार्रवाई

13 Sep 2024 07:56 PM

बरेली तंबाकू फैक्ट्री में जहरीली गैस : दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, जानें कैसे जानलेवा बनी हवा, पुलिस ने किनके खिलाफ की कार्रवाई

बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के गांवों के दो मजदूरों की हरियाणा के गोहाना में स्थित एक तंबाकू फैक्ट्री में मौत हो गई। उनकी मौत जहरीली गैस से दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। यह दोनों मजदूर काफी समय से हरियाणा की तंबाकू फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अंडरग... और पढ़ें