बरेली सड़क हादसे में गई पांच की जान : बस की टक्कर से होमगार्ड की मौत, दो श्रद्धालुओं समेत तीन ने तोड़ा दम

बस की टक्कर से होमगार्ड की मौत, दो श्रद्धालुओं समेत तीन ने तोड़ा दम
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 22, 2024 02:19

बरेली में तीन अलग-अलग हादसों में पांच की मौत हो गई। शुक्रवार को साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में...

Jun 22, 2024 02:19

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन अलग-अलग हादसों में पांच की मौत हो गई। शुक्रवार को साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने होमगार्ड के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा आंवला क्षेत्र में दो श्रद्धालुओं समेत तीन की मौत हो गई। बरेली देहात के अलीगंज थाना क्षेत्र के खटेटा गांव निवासी शिशुपाल सिंह (55 वर्ष) होमगार्ड हैं। उनकी अलीगंज थाने में ड्यूटी थी। वह ड्यूटी करने अलीगंज थाने जा रहे थे। इस दौरान अलीगंज में हनुमान मंदिर के पास उन्हें तेज गति से गुजरने वाली प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऑटो-बाइक की टक्कर में दो श्रद्धालुओं समेत तीन की मौत 
बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बाइक ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार गांव धनौरा गौरी निवासी नीरज (30 वर्ष), दीपक पांडे (18 वर्ष), काजल पांडे (16 वर्ष) और नगर पंचायत ठिरिया निवासी अक्षय मिश्रा (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन, हादसे के कुछ देर बाद ही दीपक और उनके भांजे अक्षय की मौत हो गई। इसके अलावा टेंपो में सवार दस्तमपुर निवासी असगर खान (55 वर्ष) की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल ने तोड़ा दम
बरेली देहात के क्योलडिया थाना क्षेत्र के बरकलीगंज निवासी अमर सिंह (38 वर्ष) अधिवक्ता हैं। वह बरेली- पीलीभीत रोड से बाइक से जा रहे थे। उनको उपमंडी स्थल के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर अमर सिंह की मौत हो गई। 

हादसे के बाद मचा कोहराम
देहात की सिरौली थाना पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। इसके साथ ही लीलौर गांव निवासी घायल मीरा (32 वर्ष), प्रतीक्षा (12 वर्ष) और दीक्षा (5 वर्ष) को इलाज के लिए भर्ती कराया है। हादसे में तीन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें