बरेली की नकटिया नदी में डूबा छात्र : तलाश में जुटी NDRF की टीमें, 72 घंटे में नदियों में डूबने से 7 की मौत

तलाश में जुटी NDRF की टीमें, 72 घंटे में नदियों में डूबने से 7 की मौत
UPT | नदी के पास जुटी पुलिस और लोगों की भीड़

Jul 15, 2024 16:32

बरेली की नकटिया नदी में डूबने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही है। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि नदी के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले हैं।

Jul 15, 2024 16:32

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली की नकटिया नदी में आठवीं कक्षा के एक छात्र की डूबकर मौत हो गई।  पुलिस ने लेखपाल को सूचना दी। इसके बाद लेखपाल की रिपोर्ट पर एनडीआरएफ की टीम स्टूडेंट की तलाश में जुटी है। मगर, वह नहीं मिला। हालांकि, नदी के किनारे छात्र के कपड़े और चप्पल मिले हैं। बरेली में 72 घंटे में 7 लोगों की नदी और गड्ढों के पानी में डूबने से मौत हो गई है। बरेली मंडल के साथ ही उत्तराखंड में बारिश के बाद डैम से छोड़े गए पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से लगातार लोगों के डूबने का सिलसिला कायम है। 

बच्चों के साथ गया था नहाने
बरेली देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सिंघाई कायस्थान गांव निवासी सुखलाल पटेल ने बताया कि बेटा हरिओम पटेल (13 वर्ष) गांव के बच्चों के साथ घर से गया था। वह बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान डूब गया। उसकी काफी तलाश की। मगर, नदी के बाहर खेत में हरिओम पटेल की चप्पल और कपड़े मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हरिओम पटेल की मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। 

इनका भी मिला था शव
रविवार को एक महिला का शव नदी में मिला था। वह घर से मायके जाने को निकली थी। मगर,फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सतुईया पट्टी में बजुर्ग महिला की पानी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मीरगंज निवासी महिला बीते मंगलवार की सुबह बेटी की शादी के बाद कंधोर खिलाने मायके जाने को निकली थी, लेकिन वह लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने मीरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी मुन्नी देवी (60 वर्ष) के बेटे सूरज पाल ने शव की पहचान अपनी मां मुन्नी देवी पत्नी प्रेमपाल के रूप में की थी। 

गड्डे में नहाने के दौरान छात्र की गई जान
बरेली देहात के हाफिजगंज निवासी अजय गंगवार का पुत्र भुवनेश (9 वर्ष) रविवार सुबह मोहल्ले के ही एक अन्य बच्चे के साथ गया था। दोनों बच्चे खंती (गड्डे) में भरे बारिश के पानी में नहाने लगे। गहराई के कारण गड्डे में पानी अधिक था। इसका अंदाजा बच्चों को नहीं था। दोनों डूबने लगे। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को निकाला। इनमें भुवनेश की मौत हो गई। दूसरा बच्चा सही सलामत है। मगर, भुवनेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

बाढ़ देखने गए मासूम की डूबकर मौत 
बरेली देहात के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ बाढ़ देखने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र धीरज उर्फ राजा (8 वर्ष) बच्चों के साथ गांव से बाहर बाढ़ देखने गया था। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। इसके बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी और फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने मार डाला 
बरेली देहात के भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र में साथियों के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। रविवार को उसका शव बरामद हुआ है। भदपुरा ब्लॉक के जरपा मोहनपुर गांव निवासी राम सिंह राठौर का बेटा रविन्द्र कुमार (18) अपने साथियों अजीत कुमार और नन्हे के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय नदी में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

दो भाईयों की डूबने से हुई थी मौत
शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। यह बच्चे परिवार में आयोजित शादी समारोह में आए थे। मगर, हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बरेली देहात के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव के पास से गुजरने वाली नदी के पानी में डूबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों मासूम सगे चचेरे-तहेरे भाई थे। दोनों बच्चों को डूबता देख हड़कंप मच गया। इसके बाद काफी मुश्किल से ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उनको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से गांव में मातम छा गया।

 दादा के साथ गए थे भैंस नहलाने 
बहगुल नदी के पानी का जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ा हुआ था। इस कारण बाढ़ का पानी आसपास के खेतों में भी भर गया है। इसमें हिमांशु (8 वर्ष) अनुज (9 वर्ष) अपने दादा के साथ शनिवार को भैंस नहलाने गए थे। मृतक हिमांशु के पिता कांता प्रसाद और अनुज के पिता मुरारीलाल ने बताया कि नदी के पानी में दोनों बच्चे डूब जाएंगे। यह किसी ने नहीं सोचा था।

Also Read

सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

12 Sep 2024 02:59 PM

बरेली बरेली में बाइक सवार शोहदे ने छात्राओं से फिर की छेड़छाड़ : सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

बरेली में एक बाइक सवार शोहदे की हरकतों से छात्राएं काफी परेशान हैं। शोहदा लाल रंग की बाइक से आता है। यह बाइक बजाज की बताई जा रही है। छात्राओं के स्कूल जाने और आने के समय आता है। यह काफी समय से... और पढ़ें