उत्तर प्रदेश के बरेली में यादव छात्रावास प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 15 साल की लंबी प्रक्रिया समाप्त हो गई है। यह विवाद 2009 से जारी था, लेकिन अब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए काफी गहमागहमी देखने को मिली, लेकिन अंततः सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
बरेली में यादव छात्रावास का चुनाव 15 वर्ष बाद संपन्न : रामभाग सिंह अध्यक्ष, रविंद्र यादव बने सचिव
Sep 15, 2024 21:42
Sep 15, 2024 21:42
अरविंद और सूरज को मिली जिम्मेदारी
शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में स्थित यादव छात्रावास प्रबंध समिति के चुनाव में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसमें अरविंद यादव को कोषाध्यक्ष, निर्भय यादव को उपाध्यक्ष, रविन्द्र यादव को सचिव और सूरज यादव को उप सचिव बनाया गया है। अरविंद यादव सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता भारत सिंह यादव महासभा के अध्यक्ष रहे थे। वह पशु चिकित्सा विभाग में डायरेक्टर के पद से रिटायर हैं।
15 साल बाद हुआ चुनाव, हरिशंकर यादव बने ऑडिटर
बरेली में यादव छात्रावास प्रबंध समिति का चुनाव 15 वर्ष से लटका था। मगर, अब इसका चुनाव हो गया है। इसमें हरिशंकर यादव को ऑडिटर बनाया गया है। यह भी सपा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले नगर पंचायत रिठौरा में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था। मगर, करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे।
चुनाव के दौरान प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव, जिला महासचिव संजीव यादव, पूर्व जिला महासचिव योगेश यादव, आदेश सिंह यादव गुड्डू, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, डॉक्टर रविंद्र यादव, किशन लाल यादव, जीराज सिंह यादव, अभिलाष यादव, शिशुपाल यादव, राम प्रकाश यादव लल्ला भईया, भैरव यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
Also Read
19 Sep 2024 03:43 PM
बरेली देहात की मीरगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आवारा पशुओं को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तक की चेतावनी दी। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। और पढ़ें