बरेली के युवक ने किया सुसाइड : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने के बाद लगाई फांसी

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने के बाद लगाई फांसी
UPT | मृतक का पिता

Aug 25, 2024 15:45

बरेली के एक अभ्यर्थी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह रामपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटा था। उसने फोन पर मां से पेपर अच्छा होने की बात कही। उसके आत्महत्या के फैसले से परिवार में कोहराम मच गया है।

Aug 25, 2024 15:45

Bareilly News : यूपी के बरेली के एक अभ्यर्थी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह रामपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटा था। उसने फोन पर मां से पेपर अच्छा होने की बात कही। मगर, उसके आत्महत्या के फैसले से परिवार में कोहराम मच गया है। अभ्यर्थी ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ने में तेज था युवक 
परिजनों ने बताया कि युवक पढ़ाई में काफी तेज था। बरेली देहात के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी योगेश कुमार सिंह (24 वर्ष) नगर पालिका फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में गौरव सिंह के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करता था। योगेश शनिवार रात रामपुर से पुलिस परीक्षा देने के बाद घर लौटा था। उसने अपनी मां से फोन पर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर ठीक होने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह जब मकान मालिक के बेटे ने कमरे में झांक कर देखा, तो योगेश चादर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी योगेश के परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों में बेटे का शव देखकर कोहराम मच गया।

काफी समय से कर रहा था परीक्षा की तैयारी
मृतक योगेश के पिता अजय पाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पढ़ने लिखने में काफी अच्छा था। वह काफी समय से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मेहनत से पढ़ाई करता था। पिता ने बताया कि परीक्षा खराब होने की उसने कोई बात नहीं बताई। मां से लेकर सभी से अच्छे पेपर देने की बात कही थी। बेटे की अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Also Read

डेयरी कॉलेज में एबीवीपी का विरोध-प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

12 Sep 2024 07:17 PM

बरेली Bareilly News : डेयरी कॉलेज में एबीवीपी का विरोध-प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

बरेली में स्थित बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर हंगामा किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर की कुर्सी पर लापता का नोटिस भी चस्पा कर दिया। और पढ़ें