Bareily News : भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू, 1193 ग्राम पंचायत में होगा प्रचार

भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू, 1193 ग्राम पंचायत में होगा प्रचार
UPT | Symbolic

Jan 29, 2024 13:32

लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जिसके चलते सभी सियासी दल एक-एक सीट जीतने की कोशिश में...

Jan 29, 2024 13:32

Short Highlights
  • 24 घंटे गांव में डेरा डालेंगे भाजपा नेता 
  • केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
Bareily News : लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जिसके चलते सभी सियासी दल एक-एक सीट जीतने की कोशिश में जुटे हैं। जिससे केंद्र में सरकार बनाने के साथ ही मजबूत भागीदारी कायम की जा सके। केंद्र में सत्तासीन भाजपा भी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। भाजपा 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। अब भाजपा 75 जिलों की करीब 59 हजार ग्राम पंचायतों के मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी में है। हर जिले में गांव चलो अभियान का आगाज 4 फरवरी से होगा। जिसके चलते बरेली की 1193 ग्राम पंचायत में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। भाजपा बरेली के 60 जिला पंचायत सदस्य, 1467 बीडीसी मेंबर (क्षेत्र पंचायत सदस्य), और 1193 ग्राम पंचायत के प्रधानों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।

24 घंटे गांव में डालेंगे डेरा
भाजपाई 4 से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान के दौरान 24 घंटे गांव में ही डेरा डालेंगे। गांव में रात्रि चौपाल, अलाव पर चर्चा कर गांव के मतदाताओं को साधा जाएगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
भाजपा नेता गांव में प्रवास के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना, साहसिक निर्णय, सुशासन,गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों से संपर्क, और संवाद भी करने की तैयारी है। जिले के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भाजपा हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश में है। इसी क्रम में शहर के बाद गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। पन्ना प्रमुख को सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात करेंगे।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें