बहन की हत्या कर घर में दफना दिया शव : फर्श बनवाकर 19 दिन तक कब्र पर सोता रहा हत्यारोपी भाई

फर्श बनवाकर 19 दिन तक कब्र पर सोता रहा हत्यारोपी भाई
UPT | Symbolic Photo

Apr 04, 2024 13:24

बरेली के सुभाषनगर के सनइया के रहने वाले लाखन ने अपनी शादीशुदा बहन रानी (40 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बहन पति के साथ रुद्रपुर में रहती थी। 15 मार्च को वह मायके आई थी। तभी से वह लापता हो गई।

Apr 04, 2024 13:24

Bareilly News : बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की हत्या कर उसे घर में ही दफना दिया और उस पर फर्श करा दिया। आरोपी करीब 19 दिन तक बहन की कब्र पर सोता रहा। जब परिजनों को उसके ऊपर शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। आरोपी भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शराब पीती थी, जो उसे पसंद नहीं था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। 

15 मार्च से गायब थी महिला
जानकारी के मुताबिक बरेली के सुभाषनगर के सनइया के रहने वाले लाखन ने अपनी शादीशुदा बहन रानी (40 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बहन पति के साथ रुद्रपुर में रहती थी। 15 मार्च को वह मायके आई थी। तभी से वह लापता हो गई। पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। इस लाखन ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रामू बहन की तलाश कराने में मदद नहीं कर रहा। इस पर पुलिस को रामू पर शक हुआ। पुलिस ने रामू को उठाकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने बहन की हत्या की बात कबूल की।

हत्यारोपी ने बहन पर लगाए ये आरोप
हत्यारोपी रामू ने बताया कि बहन शाम होने के बाद शराब पीती थी। कई बार उसे समझाया, लेकिन नहीं मानी। 15 मार्च को उसने रानी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं गड्‌ढे में दबा दिया। किसी को शक न हो इसलिए कमरे में फर्श बनवा दिया। जानकारी के मुताबिक रामू एक महिला की हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। रामू पर आरोप है कि लता चौहान की हत्या कर लाश को उसने शहर के अलग-अलग जगह पर टेंपो में डालकर घुमाया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था।

पुलिस ने शव किया बरामद
सीओ फर्स्ट पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर से मिट्टी खोदकर शव निकाला गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक पूछताछ में रामू ने आरोप लगाया कि बहन शराब पीने की आदी थी। इससे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी के चलते बहन की गला दबाकर हत्या की। 
 

Also Read

मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

27 Jul 2024 08:09 AM

बरेली बरेली में ई-श्रम कार्डधारकों का सर्वे : मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

इस अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय निकायों की टीमें शामिल हैं, जो लगभग चार लाख पंजीकृत श्रमिकों के आवेदनों का सत्यापन कर रही हैं। यह कदम शासन के उस निर्देश... और पढ़ें