Bareilly News : बरेली में आधी रात को नहर से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश, सुबह तक चला रेस्क्यू....

बरेली में आधी रात को नहर से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश, सुबह तक चला रेस्क्यू....
UPT | गांव में घुसा मगरमच्छ का फोटो

Oct 18, 2024 16:41

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुनापुर गांव के पास से एक नहर गुजर रही है। इस नहर से आधी रात को मगरमच्छ निकल आया। यह मगरमच्छ गांव की आबादी के बीच पहुंच गया।

Oct 18, 2024 16:41

Bareilly News : यूपी के बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुनापुर गांव के पास से एक नहर गुजर रही है। इस नहर से आधी रात को मगरमच्छ निकल आया। यह मगरमच्छ गांव की आबादी के बीच पहुंच गया। राहगीरों ने मगरमच्छ को रास्ते में देखा। इससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने रात में ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम सुबह पांच बजे गांव पहुंची। उन्होंने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रामगंगा नदी में छोड़ दिया। मगर, गांव में मगरमच्छ की दहशत कायम है। गांव का कोई भी बच्चा और बड़ा नहर की तरफ जाने को तैयार नहीं है।

बाइक में लगी मगरमच्छ की ठोकर
शहर के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुनापुर निवासी रामऔतार गुरुवार रात एक बजे निजी फैक्ट्री में ड्यूटी कर बाइक से आ रहे थे। अचानक उनकी बाइक मगरमच्छ की ठोकर लगने से गिर गई। रामऔतार के मगरमच्छ देखने के बाद होश उड़ गए। वह बाइक छोड़ घर पहुंचे। इसके बाद परिजनों के साथ दोबारा आए। उन्होंने बाइक को उठाया। इसके साथ ही कुछ देर में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग के अफसरों को बताया। वहां से रात में ही गांव टीम पहुंची। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लिया है।



मंदिर से ऐलान, बच्चों का रखें ख्याल
गांव के लोगों ने मगरमच्छ की दहशत में बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके साथ ही मंदिर के लाउडस्पीकर से गांव के अंदर मगरमच्छ के आने की सूचना दी गई। इसमें कहा गया कि सुबह को बच्चों को स्कूल भेजने के दौरान मगरमच्छ का ख्याल रखने की जरूरत है। मगर, इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोग मगरमच्छ को तलाशते हुए पहुंच गए। इस दौरान मगरमच्छ के पास काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू कराया गया। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को लेकर गई, तब कहीं जाकर लोग अपने घरों को लौट गए।

Also Read

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

18 Oct 2024 09:18 PM

बरेली बरेली में हाईवे पर खड़ी पिकअप चोरी : पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बरेली देहात के देवरनियां थाना क्षेत्र के बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे खडी सामान लदी एक पिकअप गाड़ी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। मगर, गाड़ी मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित से तहरीर बदलवाकर दो के ख... और पढ़ें