बरेली से किडनैप, बंगाल में मिली लाश : घर से 12 दिन पहले गायब हुई थी लड़की, अपहरण के आरोपी ने किया सरेंडर, जानें मामला...

घर से 12 दिन पहले गायब हुई थी लड़की, अपहरण के आरोपी ने किया सरेंडर, जानें मामला...
UPT | फाइल फोटो

Jul 10, 2024 15:32

चनहेटा गांव निवासी किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास मिला है। यह किशोरी 12 दिन से गायब थी। गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी गांव के एक किशोर के साथ गई थी।

Jul 10, 2024 15:32

Bareilly News : शहर के कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटा गांव निवासी किशोरी का शव वेस्ट बंगाल (पश्चिम बंगाल) के हावड़ा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास मिला है। यह किशोरी 12 दिन से गायब थी। गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी गांव के एक किशोर के साथ गई थी। मगर, मृतक किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
मृतका 27 जून से गायब थी। जिसके चलते परिजनों ने कैंट थाने में 28 जून को अपनी 14 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बेटी के अपहरण का आरोप शेखर मौर्य, उसके पिता मूलचंद, मां नाथू देवी, भाई सूरज और अर्जुन पर लगाया। किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर धाराएं बढ़ाने की मांग की है।

घर से गई थी किताब खरीदने
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी 27 जून को किताब खरीदने की बात कहकर घर से गई थी। मगर, वह घर नहीं लौटी। इसके बाद काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद गांव वालों ने बताया कि उसे शेखर मौर्य अपने परिजनों की मदद से अपहरण कर ले गया है। यह सूचना पुलिस को दी थी।

रुपये खत्म होने पर दोनों ने बनाया जान देने का प्लान
बरेली की कैंट थाना पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। मगर, इसी दौरान आरोपी शेखर ने कैंट थाने में सरेंडर (समर्पण) कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और किशोरी घर से खुद निकले थे। वेस्ट बंगाल के हावड़ा में एक होटल में ठहरे थे। मगर, हमारे रुपये खत्म हो गए। जिसके चलते उसने किशोरी से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने घर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी वह जिद करके उसे ट्रेन से बरेली लेकर लौट रहा था। वह अपने परिजनों के डर से घर नहीं आना चाहती थी। इसी दौरान रास्ते में दोनों ने आत्महत्या का फैसला किया। दोनों एक साथ चलती ट्रेन से हावड़ा जंक्शन के पास कूद गए। शेखर ने बताया कि मैं बेहोश हो गया था। उसे होश आया, तो किशोरी वहां नहीं थी। काफी तलाश की। इसके बाद दूसरी ट्रेन से बरेली आ गया।

परिजनों ने शिनाख्त कर किया अंतिम संस्कार 
मृतक किशोरी के परिजन पुलिस के साथ हावड़ा पहुंच गए हैं। वहां मोर्चरी में रखे किशोरी के शव की शिनाख्त की। इसके बाद बंगाल में ही अंतिम संस्कार कर दिया। कैंट थाना प्रभारी जगनरायण पांडेय ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल से कैंट थाने की टीम लौटकर आ रही है। पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई का रिकॉर्ड मंगाया है। उसका परीक्षण कर आरोपी पर कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Also Read

दो दोस्तों और स्टूडेंट ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

22 Oct 2024 07:57 PM

बरेली वाहनों की रफ्तार ने ली पांच की जान : दो दोस्तों और स्टूडेंट ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

यूपी के बरेली में मंगलवार को चार अलग-अलग हादसों में दो दोस्तों और 11 वीं के स्टूडेंट समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं... और पढ़ें