बरेली पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : मृतकों की संख्या पांच, दो बच्चों के मिले शव, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल भी पहुंचे, इन पर गिरी गाज...

मृतकों की संख्या पांच, दो बच्चों के मिले शव, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल भी पहुंचे, इन पर गिरी गाज...
UPT | कैबिनेट मंत्री का।घटनास्थल का फोटो

Oct 03, 2024 15:11

बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पटाखा विस्फोट से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इसमें देर रात दो बच्चों के शव और मिले हैं। इस हादसे में मां और दो मासूम बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हैं।

Oct 03, 2024 15:11

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पटाखा विस्फोट से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इसमें देर रात दो बच्चों के शव और मिले हैं। इस हादसे में मां और दो मासूम बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हैं। राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) देर रात तक बचाव कार्य में जुटा रहा। एसएसपी के रडार पर सीओ और सीएफओ भी आ गए हैं। उनकी जांच शुरू हो गई। यह धमाका काफी तेज था। इसकी आवाज दो किमी दूर तक सुनाई दी थी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में लोग घरों से निकलकर भागने लगे। इसके बाद घटना की जानकारी की। मगर, हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया था। गुरुवार सुबह यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। 

निरस्त हो चुका था लाइसेंस
एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि सिरौली के कौवा टोला निवासी नाजिम और नासिर शाह, कल्याणपुर गांव निवासी रहमान शाह के घर में बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चला रहे थे। यहां पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। नाजिम, रहमान का दामाद है। बुधवार शाम करीब चार बजे पटाखों में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे रहमान का घर और आसपास के पांच घर ध्वस्त हो गए। धमाके में रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44 वर्ष) और पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28 वर्ष) की मौत हो गई। मलबे से एक अज्ञात महिला का शव भी मिला है।तबस्सुम के दो बेटे हसन (4 वर्ष) और शहजान (5 वर्ष) मलबे में दब गए। इनके शव देर रात शव बरामद हुए हैं। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा  प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना पर दुख जताया था। बताया जाता है कि यह हादसा बम बनाकर टेस्टिंग के दौरान बड़ा धमाका होने से हुआ है।हादसे के बाद सूचना मिलने पर एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉक्टर राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी देहात, एडीएम, सीओ और एसडीएम आदि अफसर पहुंच गए थे।

इन पर गिरी बम विस्फोट की गाज
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट धमाके के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सिरौली थाने के इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी अजय कुमार और मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीओ आंवला और सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भूमिका की भी जांच हो रही है। शहर से 85 किमी दूर स्थित सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हादसा होने के बाद मुख्यालय तक हड़कंप मच गया था।।

लालच और लापरवाही में उजड़ा परिवार
बरेली देहात के सिरौली इलाके में इससे पूर्व 21 सितंबर को घर में रखी आतिशबाजी के अचानक फटने से धमाक हुआ था। इससे इलाका दहल गया था। नासिर शाह का आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस था। उन्होंने मार्च, 2024 में नवीनीकरण को आवदेन किया। मगर, इस हादसे के बाद लाइसेंस निरस्त किया गया।मगर, दिवाली करीब आते ही बड़ी संख्या में पटाखा बनाने की कवायद शुरू कर दी। जिससे रुपये कमाए जा सके। मगर, इस लालच और लापरवाही में तबस्सुम के अलावा उसके दो बेटों की मौत हो गई। रहमान शाह, उनकी पत्नी छोटी बेगम, बेटी फातिमा (नाजिम की पत्नी), और फातिमा की जेठानी सितारा (नासिर की पत्नी) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से खिड़की के शीशे टूटे
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का धमाका इतना जबरदस्त था कि पांच मकानों के ध्वस्त होने के साथ ही आसपास के घरों और धार्मिक स्थलों की दीवारों में दरारें आ गईं। खिड़कियों के शीशे भी टूटकर बिखर गए। रहमान का दामाद नाजिम अभी भी लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के पक्के मकान मलबे में तब्दील हो गए।

Also Read

नशे में दबाया पोते ने गला, हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को जेल   भेजा

3 Oct 2024 09:01 PM

बरेली मांस बनाने से रोकने पर दादा की हत्या : नशे में दबाया पोते ने गला, हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को जेल भेजा

बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पोते ने अपने दादा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का मुख्य कारण था कि दादा ने पोते ने मढ़ी पर मांस बनाने का विरोध किया था। इस बात से नाराज पोते ने नशे की हालत में अपने दादा की जान ले ली। और पढ़ें