Bareilly News : पतंग उड़ा रहे छात्रा का हाईटेंशन लाइन से हुआ टच चाइनीज मांझा, जानिए फिर क्या हुआ...

पतंग उड़ा रहे छात्रा का हाईटेंशन लाइन से हुआ टच चाइनीज मांझा, जानिए फिर क्या हुआ...
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 25, 2024 02:34

उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे एक स्टूडेंट को बिजली का करंट लग गया। इससे स्टूडेंट झुलस गया है। परिजनों ने तुरंत...

Aug 25, 2024 02:34

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे एक स्टूडेंट को बिजली का करंट लग गया। इससे स्टूडेंट झुलस गया है। परिजनों ने तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पतंग उड़ाते समय स्टूडेंट हाथ से चाइनीज मांझा खींच रहा था। पतंग का मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसके चलते चाईनीज मांझे में करंट उतर आया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

हाई ‌‌वोल्टेज करंट से झुलसा स्टूडेंट
जानकारी के अनुसार, शहर के बारादरी कोतवाली थाना क्षेत्र संजय नगर निवासी जीतू ने बताया कि शनिवार सुबह उनका 11 वर्षीय बेटा सचिन छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग में बंधा चाइनीज मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे मांझे में करंट उतर आया। हाई वोल्टेज करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। वह काफी देर तक अचेत अवस्था में छत पर पड़ा रहा। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की तलाश की, जिसके बाद परिजनों ने उसको गंभीर हालत में इलाज को भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने किया रेफर 
परिजन बच्चे को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया। मगर, हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल को रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बच्चा एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार को स्कूल नहीं गया था। इसके बाद छत पर पतंग उड़ाने लगा।

Also Read

गांव में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का किया प्रयास, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, FIR दर्ज

19 Sep 2024 11:18 AM

शाहजहांपुर शाहजहांपुर में मजार पर शिवलिंग रखने का आरोप : गांव में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का किया प्रयास, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, FIR दर्ज

शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के सहोरा गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। और पढ़ें