बरेली में कांवड़ सेल का गठन : पुलिस कर्मी शिव भक्तों के आने और जाने वाले मार्ग पर रखेंगे नजर, जानें एसएसपी ने क्या दी जिम्मेदारी......

पुलिस कर्मी शिव भक्तों के आने और जाने वाले मार्ग पर रखेंगे नजर, जानें एसएसपी ने क्या दी जिम्मेदारी......
UPT | कांवड़ सेल की मीटिंग लेते एसएसपी

Jul 09, 2024 20:09

बरेली में पहली बार कांवड़ सेल का गठन किया गया है। यह सेल सावन में शिव भक्तों के आने और जाने वाले मार्ग पर निगाह रखेगी। इसके साथ ही श्रद्धालु मंदिरों में आराम से जलाभिषेक कर सकें। इसके लिए व्यवस्था करेगी।

Jul 09, 2024 20:09

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में पहली बार कांवड़ सेल का गठन किया गया है। यह सेल सावन में शिव भक्तों के आने और जाने वाले मार्ग पर निगाह रखेगी। इसके साथ ही श्रद्धालु मंदिरों में आराम से जलाभिषेक कर सकें। इसके लिए व्यवस्था करेगी। कांवड़ सेल में एक इंस्पेक्टर, 3 दरोगा, 4 मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी को जिम्मेदारी दी गई है। पहली बार नए एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ सेल का गठन किया है।यह सेल 22 जुलाई से 19 अगस्त तक काम करेगी। इस दौरान शिवभक्त (कांवड़िए) हरिद्वार (उत्तराखण्ड), बदायूं के  कछला घाट से गंगा जल लेकर आते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य पवित्र नदियों और सरोवर से जल भरकर विभिन्न शिव मन्दिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते है। एसएसपी ने कांवड़ सेल का गठन करने के बाद सभी को जिम्मेदारी दी।

दो सप्ताह पहले से आने कहते हैं श्रद्धालु
श्रावण शिवरात्रि में जलाभिषेक के लिए करीब 02 सप्ताह पहले कांवड़ियों शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो जाता है। इसमें बदायूँ, रामपुर और शाहजहाँपुर मार्ग पर यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाएंगे के लिए यह फैसला लिया गया है। 

कांवड़ सेल को दी जिम्मेदारी
यह कांवड़ सेल अंतर्जनपदीय समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका, जनपद के बॉर्डर पॉइंट पर लगे पुलिस बल से 24 घंटे समन्वय स्थापित कर मानिटरिंग,कावंड़ यात्रा से सम्बंधित समस्त सूचना संकलन का कार्य सेल करेगी। शहर के मुख्य चौराहों पर लगे पुलिस बल एवं थाना प्रभारियों के मध्य समन्वय स्थापित की जिम्मेदारी निभाएगी। लैंडलाइन की मल्टीपल लाइंस के माध्यम से अलग-अलग जत्थों एवं ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित करेगी। कावड़ यात्रा से सम्बंधित सभी मार्गों के मैप तैयार कर प्लानिंग में महत्वपूर्ण रोल निभाना है। अन्य विभागों से समस्त समन्वय सम्बन्धित कार्य किए जाएंगे।

Also Read

दो दोस्तों और स्टूडेंट ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

22 Oct 2024 07:57 PM

बरेली वाहनों की रफ्तार ने ली पांच की जान : दो दोस्तों और स्टूडेंट ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

यूपी के बरेली में मंगलवार को चार अलग-अलग हादसों में दो दोस्तों और 11 वीं के स्टूडेंट समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं... और पढ़ें