Bareilly News : महिला अधिवक्ता की हत्या पर बरेली में वकीलों का प्रदर्शन, शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान

महिला अधिवक्ता की हत्या पर बरेली में वकीलों का प्रदर्शन, शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान
UPT | धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता

Sep 06, 2024 20:41

उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई है। इसके विरोध में बरेली के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया।

Sep 06, 2024 20:41

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई है। इसके विरोध में बरेली के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान किया। इससे पहले गुरुवार को वकीलों ने मानव श्रखला बनाकर प्रदर्शन किया था। यूपी में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर वकील न्यायिक कार्यों का वाहिष्कर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नगर में मिला था शव
कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेश भर में बार एसोसिएशन प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान किया है। कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार दोपहर दीवानी परिसर से लापता हो गई थीं। बुधवार को सहावर में नहर किनारे उनका शव मिला। अपहरण और हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से वकीलों में उबाल है। इसको लेकर ही धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। 



तीन दिन बाद भी हत्यारे फरार
शुक्रवार को कोर्ट खुलने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी आदि के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। संयुक्त सचिव प्रशासन मोहम्मद नसीम सैफी ने मीडिया को बताया कि शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। महिला अधिवक्ता की नृशंस हत्या करने वालों की तीन दिन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय बताया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों को भी लेकर नाराजगी जताई।

Also Read

होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

18 Sep 2024 07:52 PM

बरेली Bareilly News : होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान होमगार्ड ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया... और पढ़ें