Bareilly News : नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सफाई नायक को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोका

नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सफाई नायक को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोका
UPT | कूड़े के पहाड़ का ढेर

Oct 11, 2024 00:59

बरेली में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य गंदगी को लेकर काफी खफा हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर सफाई नायक राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। जिसके चलते सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Oct 11, 2024 00:59

Bareilly News : यूपी के बरेली में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य गंदगी को लेकर काफी खफा हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर सफाई नायक राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। जिसके चलते सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। मगर, यह कार्रवाई शहर की सफाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। 

अपर नगर आयुक्त को सफाई की निगरानी का जिम्मा
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव को सफाई व्यवस्था की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा था। उनकी जांच में शहर में कई जगह गंदगी मिली। इसके साथ ही सफाई नायक राजकुमार ने हाजिरी रजिस्टर में कर्मचारियों की संख्या कम दिखाने की लापरवाही की। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने राजकुमार को सस्पेंड कर दिया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस, आईजीआरएस पर शिकायत
शहर की गलियों से लेकर मोहल्लों में गंदगी है। बाकरगंज में कूड़े के पहाड़ बन चुके हैं। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था और जनता की लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई। जनता ने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी थीं, लेकिन नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इसमें भी टालमटोल करता रहा। आईजीआरएस पर शिकायतों का निस्तारण न होने पर शासन ने जवाब तलब किया था।इसके बाद यह लापरवाही खुलकर सामने आई। जिसके चलते नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।



जानें क्या बोले नगर आयुक्त
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने।मीडिया को बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बोले, शहर की जनता ने शिकायत की थी कि घर-घर कूड़ा उठाने के लिए वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे। संकरी गलियों में कूड़ा उठाने के ठेले नहीं जा रहे। डलाबघरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। नालों में गोबर और पॉलिथीन की वजह से चोक हो रहे हैं। डस्टबिन और डलाबघरों में कूड़ा जलाकर निस्तारित किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है।

Also Read

उम्र कैद का बंदी जेल से फरार, पुलिस और बंदी रक्षक तलाश में जुटे

10 Oct 2024 08:02 PM

बरेली Bareilly News : उम्र कैद का बंदी जेल से फरार, पुलिस और बंदी रक्षक तलाश में जुटे

बरेली केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास (उम्र कैद) की सजा काट रहा बंदी जेल का सुरक्षा घेरा तोड़कर गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे फरार हो गया। और पढ़ें