पीलीभीत में अखिलेश यादव : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - किसानों पर थार चढ़ाने वाले को सरकार ने सम्मान दिया, वरुण गांधी के पक्ष में दिया बयान 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - किसानों पर थार चढ़ाने वाले को सरकार ने सम्मान दिया, वरुण गांधी के पक्ष में दिया बयान 
UPT |  पीलीभीत में अखिलेश यादव

Apr 12, 2024 14:48

रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में जो बैठे हुए हैं वो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला पड़ जाता है। ऐसा इसीलिए हो रहा है, क्योंकि...

Apr 12, 2024 14:48

Short Highlights
  • भाजपा तीन काले कानून लेकर आई थी। बाद में कानून को वापस लिया गया : अखिलेश यादव
  • जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है : पूर्व मुख्यमंत्री
Pilibhit News : पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। एक हफ्ते के भीतर पहले चरण के चुनाव होने जा रहे हैं। पीलीभीत लोकसभा में भी पहले ही चरण में चुनाव होना है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव शुक्रवार को पीलीभीत के पूरनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में ही है और पहले ही चरण में हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं।

पीलीभीत का नाम सुन लखनऊ वाले घबराए हुए हैं - अखिलेश
रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में जो बैठे हुए हैं वो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला पड़ जाता है। ऐसा इसीलिए हो रहा है, क्योंकि पीलीभीत की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिताएगी।
 
थार चढ़ाने के घटना का किया जिक्र
अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने लखीमपुर में आशीष टेनी द्वारा किसानों पर थार चढ़ाने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन काले कानून लेकर आई थी। बाद में कानून को वापस लिया गया, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने आगे जोड़ा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया।

वरुण की तारीफ और जितिन पर निशाना 
लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने वरुण गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है। उनका सम्मान नहीं हो रहा है। साथ ही पीलीभीत से भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि कोई नया प्रत्याशी आया है, उनका कहना है कि हमें पहले पता होता है कि यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को बंबई बना देता। अखिलेश ने आगे कहा कि ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला सेट हो जाता है, तो दूसरे दल में भी चले जाते हैं। अखिलेश ने जितिन पर घोटाले का भी आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि इन्होंने सड़क मंत्री बनते ही घोटाला किया है। सपा ने पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को मैदान में उतारा है।

Also Read

मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

5 Jul 2024 01:22 AM

शाहजहांपुर शाहजहांपुर से बड़ी खबर : मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शाहनूर दोस्त के साथ मोहल्ले में स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां मछली न मिलने पर दोनों मोहल्ला निसरजई में रेलवे लाइन के किनारे ढाका तालाब की ओर चले गए। गहराई में जाने से शाहनूर पानी में डूब गया। और पढ़ें