देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
Meerut News : खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है इसकी डिमांड
Jul 06, 2024 01:59
Jul 06, 2024 01:59
- तीन साल में दोगुना मिला दाम तो किसान हुए मालामाल
- यूपी समेत देश के सात राज्यों में पैदा की जा रही बासमती
- देश का एकमात्र बासमती निर्यात प्रतिष्ठा मेरठ के मोदीपुरम में
विश्व में सबसे ज्यादा बासमती की पैदावार भारत में
भारत से करीब 152 देशों में बासमती का निर्यात किया जाता है। विश्व में सबसे ज्यादा बासमती की पैदावार भारत में होती है। भारत से विदेशों में निर्यात हो रहा है। इससे विदेशी मुद्रा अपने देश में ज्यादा आएगी और बासमती का निर्यात भी और बढ़ेगा।
पिछले तीन साल का निर्यात और मूल्य
वर्ष निर्यात मूल्य
2021-22 39.5 लाख टन 26415 करोड़
2022-23 45.6 लाख टन 38524 करोड़
2023-24 52.4 लाख टन 48390 करोड़
नोट : निर्यात लाख टन में और मूल्य करोड़ में है।
भारत से धान आयात करने वाले टॉप टेन देश
ईराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान यमन रिपब्लिक, यूके, यूएसए, ओमान, कुवैत, कनाडा और कतर।
धान के इन प्रजातियों की सबसे ज्यादा मांग
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि बासमती चावल की मांग बढ़ी है। जिनमें सबसे ज्यादा पूसा बासमती 1121, बासमती 1509, बासमती 17 आदि हैं।
ये है 1121 पूसा बासमती प्रजाति की खासियत
- चावल लंबा होता है और निर्यात अधिक होता है।
- चावल का साइज 12 एमएम से भी बड़ा होता है।
- औसत पैदावार एक बीघा में 45 से 50 और अधिकतम 60 क्विंटल है।
Also Read
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें