बाघ-तेंदुए के बाद अब सियार का खौफ : एक दिन में 8 लोग घायल, तीन मासूम बच्चे भी शिकार

एक दिन में 8 लोग घायल, तीन मासूम बच्चे भी शिकार
UPT | Jackal

Sep 07, 2024 13:36

जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार और पंसौली गांवों में सियारों ने आबादी के करीब आकर हमला कर दिया। इस हमले में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं...

Sep 07, 2024 13:36

Short Highlights
  • पीलीभीत में तेंदुए के बाद सियार का आतंक
  • सियार ने आठ लोगों पर किया हमला
  • वन विभाग ने गांव पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में बाघ और तेंदुए की दहशत के बीच अब सियार का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार और पंसौली गांवों में सियारों ने आबादी के करीब आकर हमला कर दिया। इस हमले में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सियार के हमलों की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जहानाबाद सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सुस्वार गांव में पहला हमला हुआ, जबकि पंसौली गांव में दूसरा हमला हुआ। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।



वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया
वहीं, सियार के हमलों के बाद एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ विधि भूषण और वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और इलाके में सुरक्षा के उपायों को लागू करने का आदेश दिया है।

सियार के हमले में आठ लोग घायल
जानकारी के अनुसार, घायलों में सुस्वार गांव के तीन वर्षीय पंकज, चार वर्षीय कलावती, तीन वर्षीय खुशी, 23 वर्षीय जसवंत, 50 वर्षीय दीनदयाल, 17 वर्षीय रोशनी और 28 वर्षीय रूप लाल शामिल हैं। पंसौली गांव में भी एक ग्रामीण घायल हुआ है। सियार के हमलों के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Raebareli News : स्कूल जा रही तीन छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Also Read

होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

18 Sep 2024 07:52 PM

बरेली Bareilly News : होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान होमगार्ड ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया... और पढ़ें