मोदी के लिए अनोखा तोहफा : विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बनाने वाले परिवार ने पीएम के लिए बनाई बंसी, जानिए क्या है इसकी खासियत

विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बनाने वाले परिवार ने पीएम के लिए बनाई बंसी, जानिए क्या है इसकी खासियत
UPT | पीएम मोदी और हिना परवीन

Apr 08, 2024 16:49

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक रोचक मामला सामने आया है। पीलीभीत की रहने वाली हिना परवीन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से अनोखा तोहफा तैयार...

Apr 08, 2024 16:49

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक रोचक मामला सामने आया है। पीलीभीत की रहने वाली हिना परवीन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से अनोखा तोहफा तैयार किया है। जिसे वह कल मंगलवार को प्रधानमंत्री जब पीलीभीत दौरे पर आएंगे तब उन्हें देना चाहती है लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचने की अनुमति नहीं मिली है। जिसके बाद उन्होंने अपना तोहफा भेंट करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से बात की है।

56 इंच की बनाई बांसुरी
आपको बता दें कि मोहल्ला बशीर खां की रहने वाली हिना परवीन ने प्रधानमंत्री के लिए 56 इंच की लंबी बांसुरी तैयार की है। इसको बनाने में दो से तीन दिन का समय लगा है। इस बांसुरी पर विशेष रूप से सजावट की गई है। प्रधानमंत्री मोदी कल मंगलवार को शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जहां पर हिना परवीन उन्हें अपना तोहफा देंगी।

बांसुरी बना कर भेजी थी राम मंदिर
हिना परवीन ने अपने परिवार के साथ मिलकर विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बना चुकी हैं। जिसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या धाम ले जाया गया था। जिसका पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने किया था। इस बांसुरी का लंबाई 21.6 फुट है, जिसे वहां के संग्रहालय में रखा गया है।

Also Read

एंटी करप्शन ने पैसें लेते ऑडिटर को दबोचा, एसएसपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में सीओ को हटाया, जानें मामला...

5 Jul 2024 11:00 AM

बरेली रिश्वत का खेल : एंटी करप्शन ने पैसें लेते ऑडिटर को दबोचा, एसएसपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में सीओ को हटाया, जानें मामला...

बरेली में रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। यहां दर्जन भर से अधिक रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। मगर, इसके बाद भी सरकारी... और पढ़ें