तंबाकू फैक्ट्री में जहरीली गैस : दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, जानें कैसे जानलेवा बनी हवा, पुलिस ने किनके खिलाफ की कार्रवाई

दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, जानें कैसे जानलेवा बनी हवा, पुलिस ने किनके खिलाफ की कार्रवाई
UPT | तंबाकू फैक्ट्री में जहरीली गैस।

Sep 14, 2024 01:56

बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के गांवों के दो मजदूरों की हरियाणा के गोहाना में स्थित एक तंबाकू फैक्ट्री में मौत हो गई। उनकी मौत जहरीली गैस से दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। यह दोनों मजदूर काफी समय से हरियाणा की तंबाकू फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अंडरग्राउंड फ्लोर में चल रही मोटर बंद हो गई। इससे जहरीले गैस बनती थी। मोटर बंद होने के बाद फैक्ट्री मालिक ने बरेली के दोनों मजदूरों को नीचे भेजा। मगर, वह वापस नहीं लौटे।

Sep 14, 2024 01:56

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के दो मजदूरों की हरियाणा के गोहाना स्थित एक तंबाकू फैक्ट्री में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। ये दोनों मजदूर काफी समय से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटना तब हुई जब फैक्ट्री के अंडरग्राउंड फ्लोर में चल रही मोटर अचानक बंद हो गई, जिससे वहां जहरीली गैस बननी शुरू हो गई। फैक्ट्री मालिक ने इन्हें नीचे भेजा, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। इसके बाद अन्य मजदूरों को भेजा गया, जिन्होंने उन्हें बेहोश पाया। दोनों की मौत से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।

मृतक मजदूरों के परिवारों में पसरा मातम
मृतक मजदूरों की पहचान बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के अटा फंदापुर गांव निवासी अरुण (32 वर्ष) और गांकाला बोझ निवासी ओमपाल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की खबर शुक्रवार को जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मजदूरों के परिवार वाले हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। हरियाणा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

तीन मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत
तंबाकू फैक्ट्री में घटना तब घटी जब अंडरग्राउंड फ्लोर पर चल रही मोटर बंद हो गई। वहां जहरीली गैस बनती थी, इसलिए कोई नीचे नहीं जाता था। फैक्ट्री मालिक ने पहले अरुण को मोटर चालू करने के लिए नीचे भेजा, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो ओमपाल को भी भेजा गया। उसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर एक और मजदूर को भेजा गया, लेकिन वह भी वापस नहीं आया। तीनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक अरुण और ओमपाल की मौत हो चुकी थी।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज
फैक्ट्री में मजदूरों की मौत के बाद हरियाणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों को जहरीली गैस के संपर्क में भेजने के आरोप में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Also Read

आईपीएस अंशिका वर्मा को मिली एसपी साउथ की जिम्मेदारी

17 Sep 2024 08:49 PM

बरेली मानुष पारीक बने बरेली के नए एसपी सिटी : आईपीएस अंशिका वर्मा को मिली एसपी साउथ की जिम्मेदारी

बरेली शहर के एसपी सिटी राहुल भाटी का कई दिन पहले ट्रांसफर हो चुका है। मगर, अब शासन ने मंगलवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 2020 बैच के आईपीएस अफसर मानुष पारीक को बरेली का नया एसपी सिटी बनाया है।मानुष पारीक पहले बरेली में एसपी दक्षिण के पद पर कार्यरत थे, ले... और पढ़ें