Bareily News :  यूपी के मेरठ-नोएडा की हवा दिल्ली से अधिक जहरीली, बरेली में भी सांस लेना मुश्किल

यूपी के मेरठ-नोएडा की हवा दिल्ली से अधिक जहरीली, बरेली में भी सांस लेना मुश्किल
Uttar Pradesh Times | Polution

Jan 24, 2024 18:22

यूपी के मेरठ, नोएडा गाजियाबाद, और हापुड़ की हवा देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। बुधवार सुबह यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया...

Jan 24, 2024 18:22

Bareily News : यूपी के मेरठ, नोएडा गाजियाबाद, और हापुड़ की हवा देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। बुधवार सुबह यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बरेली शहर की हवा भी बेहद खराब है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार तक पहुंच गया। जिसके चलते खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

यूपी के ज्यादातर शहर प्रदूषण की चपेट में 
दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में मेरठ 11 वें स्थान पर आ गया है। बुधवार सुबह मेरठ का AQI 421, 12 वें स्थान पर नोएडा का AQI 416,15 वें स्थान पर गाजियाबाद का AQI 413, और 16 वें स्थान पर हापुड़ का AQI 411 था, जबकि दिल्ली 21 वें स्थान पर है। यहां का AQI 406 है। दुनिया में 17 वें स्थान पर यूपी का बुलंदशहर है। यहां का AQI 411, 27 वें स्थान पर मुजफ्फरनगर का AQI 375,35 वें स्थान पर अलीगढ़ का AQI 358, 39 वें स्थान पर वृंदावन का AQI 352, 40 वें स्थान पर हाथरस का AQI 351,50 वें स्थान पर मथुरा का AQI 340,78 वें स्थान पर संभल का AQI 336, 90 वें स्थान पर आगरा का AQI 322, 94 वें स्थान पर जौनपुर का AQI 318, 95 वें स्थान पर इटावा का AQI 316, 96 वें स्थान पर वाराणसी का AQI 316, 97 वें स्थान पर फिरोजाबाद का AQI 314 है, जबकि बरेली का AQI मंगलवार रात AQI 329 पर आ गया था.मगर, बुधवार सुबह शहर के सिविल का AQI 189, राजेंद्र नगर का 180, और सुभाषनगर का AQI 187 है। यहां लोगों का सांस लेना मुश्किल है। सिविल लाइंस का AQI काफी दिनों से बढ़ा हुआ है.जिसके चलते सिविल लाइंस में रहने वालों के साथ ही कारोबार करने वालों को खांसी होने लगी है। सिविल लाइंस का AQI कुतुबखाना ओवर ब्रिज निर्माण के चलते भी बढ़ा हुआ है। 329 AQI सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। 

बरेली में ठंड से कांपे लोग
उत्तराखंड में कुछ जगह पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर बरेली में भी है। जिसके चलते यहां ठंड बढ़ गई है। तापमान में कमी आने के साथ ही गलन बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। रात में कोहरे से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

100 के ऊपर AQI सेहत के लिए खराब
इंसान की सेहत के लिए 0 से 50 AQI सबसे बेहतर है। 51-100 AQI भी ठीक माना जाता है, लेकिन संवेदनशील लोगों को सांस लेने में हल्की दिक्कत शुरू हो जाती है। 101 AQi ठीक नहीं। 101 से 200 AQI से फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत होती है। मगर, बरेली का AQI 300 के पार है। यह काफी चिंतनीय है। हवा में ऑक्सीजन होती है। इसकी मात्रा 19.5 मात्रा होनी चाहिए। इससे कम ऑक्सीजन इंसान की सेहत के लिए नुकसानदेह है। सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) बढ़ती मौतों को लेकर फिक्रमंद है। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।

Also Read

फर्जी डिग्री मामले में मास्टरमाइंड विजय शर्मा पर 25 हजार का इनाम, एसआईटी की छापेमारी जारी

14 Sep 2024 09:41 PM

बरेली Bareilly News : फर्जी डिग्री मामले में मास्टरमाइंड विजय शर्मा पर 25 हजार का इनाम, एसआईटी की छापेमारी जारी

बरेली में फर्जी डिग्री के मास्टरमाइंड विजय शर्मा पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। वह काफी समय से फरार है। फर्जी डिग्री के आरोप में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। और पढ़ें