बरेली के नए नगर आयुक्त 17 को संभालेंगे कार्यभार : अतिक्रमण, साफ सफाई और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट जमीन पर उतारने की चुनौती

अतिक्रमण, साफ सफाई और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट जमीन पर उतारने की चुनौती
UPT | फाइल फोटो

Sep 15, 2024 14:31

बरेली नगर निगम की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स दो दिन पहले अमरोहा की डीएम बन गई हैं। मगर, अब बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी बलरामपुर के सीडीओ संजीव कुमार मौर्य को मिली है।आईएएस संजीव कुमार मौर्य 17 सितम्बर यानी मंगलवार की शाम तक पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

Sep 15, 2024 14:31

Bareilly News : यूपी की बरेली नगर निगम की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स दो दिन पहले अमरोहा की डीएम बन गई हैं। मगर, अब बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी बलरामपुर के सीडीओ संजीव कुमार मौर्य को मिली है। आईएएस संजीव कुमार मौर्य 17 सितम्बर यानी मंगलवार की शाम तक पदभार ग्रहण कर सकते हैं। नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को चार्ज छोड़ दिया है। उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के तबादले पर जाने के बाद 16 जुलाई 2022 को नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। निधि वत्स ने नगर आयुक्त का चार्ज संभालने के बाद ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम किया। 26 महीने के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने का काम किया।उन्होंने विकास कार्यों के साथ साथ स्वच्छता की रैंकिंग में भी सुधार किया था। 

अतिक्रमण बड़ी चुनौती 
शहर की हर सड़क पर अतिक्रमण है। इससे जाम लगता है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की काफी कोशिश की। मगर, इसमें सफलता नहीं मिली। अब नवनियुक्त नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के पदभार ग्रहण करने के बाद उनके सामने अतिक्रमण और लंबित प्रोजेक्ट को विस्तार रूप देना चुनौती भरा होगा।

काफी समय से थी ट्रांसफर की चर्चा
26 महीने के कार्यकाल में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने अफसर-कर्मचारियों को सुधार की चेतावनी दी। नगर निगम के वार्डों में होने वाले कार्यों को निष्पक्षता के साथ कराए जाने और स्वच्छता के प्रति कार्रवाई की। मगर, उनकी ईमानदारी काफी लोगों को अखर रही थी। इस पर कई बार बोर्ड बैठक में हंगामा भी हुआ। उनके ट्रांसफर की अफवाह अक्सर उड़ाई जाती थी।

Also Read

छुट्टा जानवरों के कारण फसलें बर्बाद, सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप

19 Sep 2024 03:43 PM

बरेली आवारा पशुओं के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन : छुट्टा जानवरों के कारण फसलें बर्बाद, सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप

बरेली देहात की मीरगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आवारा पशुओं को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तक की चेतावनी दी। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। और पढ़ें