Bareilly News : मुसीबत में पड़े चोर ने जान बचाने के लिए पुलिस को किया फोन, बोला- जल्दी से आकर मुझे गिरफ्तार कर लो...

मुसीबत में पड़े चोर ने जान बचाने के लिए पुलिस को किया फोन, बोला- जल्दी से आकर मुझे गिरफ्तार कर लो...
UPT | घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

Sep 01, 2024 02:30

बरेली देहात के भमोरा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने आए चोरों को गांव के लोगों ने घेर लिया। उन्होंने जमकर धुनाई की। इसके बाद...

Sep 01, 2024 02:30

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के भमोरा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने आए चोरों को गांव के लोगों ने घेर लिया। उन्होंने जमकर धुनाई की। इसके बाद चोरों ने अपनी जान बचाने को पुलिस बुला ली। मगर, पुलिस को भी चोरों को भीड़ से छुड़ाने में काफ़ी दिक्कत हुई। गुस्साए लोगों की पुलिस से काफी कहासुनी हो गई। गांव के लोगों ने चोरों को जमकर पीटा। इसके बाद गांव के लोगों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन मौके से दो चोर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।



पशुशाला से चोरी की भैंस
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव निवासी राम सेवक की चोरों ने पशुशाला से भैंसे चोरी कर थीं। उनकी भैंस चोरी होने के बाद अचानक आंख खुली, तो उन्हें घटना का पता चला। गांव के लोगों ने रामसेवक के साथ भैंस चोरों की तलाश शुरू की। उस वक्त करीब एक हजार से अधिक लोग थे। यह सभी लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए। 

गन्ने के खेत में छिप गए थे चोर
चोरों ने खुद को लोगों की भीड़ से घिरता देखा। इसके बाद 40 बीघा गन्ने के खेत में छिप गए। गांव के लोगों के साथ ही चोरों ने भी पुलिस को फोन कर दिया। चोरों ने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया है। इसके साथ ही चोरों ने कहा कि अगर, जल्दी नहीं पहुंचे, तो उनकी जान ले लेंगे। 

ये लोग रहे मौजूद 
भमोरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सीओ आंवला, अलीगंज और बिशारगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से लोगों की झड़प तक हुई। पुलिस ने चोरों को ग्रामीणों से जैसे तैसे छुड़ाया। इसके बाद पकड़े गए चोरों को थाने ले जाया गया। चोरी की गई दो भैंसों को भी बरामद कर लिया है।

Also Read

अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

18 Sep 2024 07:04 PM

बरेली बरेली नगर निगम लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा : अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

नए नगर आयुक्त ने शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्य की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे ठेकेदार के भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शहर में अधूरे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की लगातार आलोचना हो रही थी। और पढ़ें