बस्ती से बड़ी खबर :  ढाई वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ढाई वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 30, 2024 23:55

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पड़ोसी किशोर...

Jun 30, 2024 23:55

‌Basti News : बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पड़ोसी किशोर के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पड़ोसी किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप
आरोप है कि गुरूवार दोपहर को खेलते समय पड़ोसी किशोर बच्ची को बहलाकर एक सूनसान मकार में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती-बिलखती मासूम घर पहुंची, तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है।

आरोपी के परिजनों ने दी धमकी
गांव निवासी परिजनों का आरोप है कि उनकी ढाई वर्षीय बेटी को उनके पडोस में रहने वाला 13 वर्षिय आरोपी अपने साथ खेलाने के बहाने एक खाली मकान में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान होने पर मासूम रोते हुए घर पहुंची। बच्ची के घाव देखकर मामूस की मां आरोपी के घर गई, तो उसके परिवार के लोगों ने धमकी देते हुए उसके पीछे मारने के लिए दौड़े। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

क्या बोले अधिकारी
वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है।

Also Read

बस्ती में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित, लोस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

2 Jul 2024 05:21 PM

बस्ती Basti News : बस्ती में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित, लोस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री रमेश चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप मढ़ा गया है। और पढ़ें