Basti News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी बस्ती के मखौड़ा धाम पहुंचीं, पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल का किया दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी बस्ती के  मखौड़ा धाम पहुंचीं, पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल का किया दर्शन
UPT | बस्ती पहुंचीं अमित शाह की पत्नी।

Jun 12, 2024 19:21

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और हर्रैया विधायक अजय सिंह भी मौजूद रहे। सोनल शाह ने मखौड़ाधाम की पौराणिकता के बारे में मंदिर के पुजारी सूरजदास से पूछा। रामजन्म से जुड़े मख स्थल की महत्ता की पूरी जानकारी ली।

Jun 12, 2024 19:21

Short Highlights
  • मखौड़ा धाम के दर्शन के बाद राम जानकी मंदिर के भी माथा टेका
  • मखौड़ा धाम में हो रहे विकास कार्यों की भी ली जानकारी
Basti News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह बुधवार को बस्ती पहुंचीं। यहां उन्होंने ऐतिहासिक मखौड़ा धाम पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। भगवान राम के उद्भव के लिए हुए पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल को भी देखा। उन्होंने मनोरमा नदी को प्रणाम किया। रामजानकी मंदिर में माथा टेका।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी रहे साथ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और हर्रैया विधायक अजय सिंह भी मौजूद रहे। सोनल शाह ने मखौड़ाधाम की पौराणिकता के बारे में मंदिर के पुजारी सूरजदास से पूछा। रामजन्म से जुड़े मख स्थल की महत्ता की पूरी जानकारी ली। निर्माणाधीन रामजानकी मंदिर के बारे में पूछा। विधायक अजय सिंह ने उन्हें मखौड़ा धाम में कराए गए विकास के कामों की जानकारी दी। बताया कि मनोरमा नदी को सरयू नदी से जोड़ने के लिए शासन स्तर पर प्रयास चल रहा है।

मंगलवार को अयोध्या में किया था दर्शन
मंगलवार को सोनल शाह अयोध्या पहुंची थीं। अयोध्या में उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रामलला का दर्शन किया। इस दौरान उनकी बहन भी साथ में थीं। हनुमान गढ़ी में पुजारी हेमंत दास ने उन्हें मंदिर में दर्शन कराया। बड़ा मंगल होने के कारण भीड़ अधिक थी। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा काफी दिनों से दर्शन करने की थी, लेकिन आज ईश्वर ने उन्हें अपने दरबार में बुला ही लिया। 

Also Read

विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक को करेंगे संबोधित

5 Jul 2024 03:38 PM

बस्ती बस्ती पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बस्ती पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन से लैंड हुआ ।यहां से कार से उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा... और पढ़ें