उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भाजपा नेता शुभांग दुबे ने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक के खिलाफ ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी की। इस टिप्पणी से आहत होकर पंखुड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को व्यक्त किया।
बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पर की अभद्र टिप्पणी : आहत होकर सोशल मीडिया पर दर्द किया बयां, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Oct 23, 2024 20:22
Oct 23, 2024 20:22
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला किया दर्ज
- महिला की सुरक्षा पर उठाया सवाल
ट्विटर पर पोस्ट कर महिला की सुरक्षा पर उठाया सवाल
पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर लिखा, "उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? क्योंकि शुभांग दुबे जैसे भाजपा कार्यकर्ता समझते हैं कि उन्हें किसी महिला को गाली देने और महिलाओं के साथ अपराध करने का अधिकार है।" उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने की कार्रवाई
पंखुड़ी ने आगे कहा कि शुभांग दुबे अपनी पहचान सार्वजनिक कर अपराध कर रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। पुलिस थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर उचित विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।