Basti News : खेत की रखवाली करने गए किसान की सांड़ के हमले से मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

खेत की रखवाली करने गए किसान की सांड़ के हमले से मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
UPT | सांड़ के हमले से मौत

Jul 31, 2024 15:38

बस्ती जिले के लखनहट गांव के 45 वर्षीय किसान की सांड़ के हमले में मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव वालों में सांड़ का खौफ है। लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।

Jul 31, 2024 15:38

Short Highlights
  • बस्ती जिले में लखनहट गांव का मामला, घटना से गांव में पसरा मातम
  • उपचार के लिए के जाते समय किसान की रास्ते में हुई मौत
Basti News : बस्ती जिले के लखनहट गांव में 45 वर्षीय किसान विशाल धर दुबे की एक सांड़ के हमले में मृत्यु हो गई है। यह घटना मंगलवार की शाम को हुई, जब विशाल अपने धान के खेत की देखभाल करने गए थे।

खेती किसानी से चलाते थे परिवार
विशाल धर दुबे अपने परिवार का भरण-पोषण खेती-किसानी से करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक तीन वर्षीय पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री भी है। इस अकस्मात घटना ने न केवल उनके परिवार को निराश्रित कर दिया है, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस को दी गई सूचना
गांव वालों के अनुसार, जब विशाल शाम को खेत से लौट रहे थे, तभी एक सांड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद उनकी नाक और कानों से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना दी गई है। परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सौंपना चाहते हैं।

इस घटना के बाद अब ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

Also Read

पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

19 Sep 2024 08:57 PM

बस्ती चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम : पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना में उसे चोट लगी है और उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.. और पढ़ें