Basti News : भाजपा विधायक अजय सिंह के लखनऊ स्थित दफ्तर पर छापा, विधायक ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला

भाजपा विधायक अजय सिंह के लखनऊ स्थित दफ्तर पर छापा, विधायक ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला
UPT | भाजपा विधायक अजय सिंह।

Apr 24, 2024 22:46

बीते साल दिसंबर 2023 में ईडी ने कंपनी पर मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था। तुलसियानी ग्रुप पर पंजाब नेशनल बैंक की कर्ज की रकम हड़पने का भी आरोप है। आरोप है कि फर्म ने कूटरचित दस्तावेज जमाकर पीएनबी से 4.63 करोड़ रुपये लोन लिया था।

Apr 24, 2024 22:46

Basti News : उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह के लखनऊ स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ छापेमारी की है। तुलसियानी पर बैंक और निवेशकों की करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का  आरोप है।

दिसंबर 2023 में भी पड़ा था छापा
बीते साल दिसंबर 2023 में ईडी ने कंपनी पर मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था। तुलसियानी ग्रुप पर पंजाब नेशनल बैंक की कर्ज की रकम हड़पने का भी आरोप है। आरोप है कि फर्म ने कूटरचित दस्तावेज जमाकर पीएनबी से 4.63 करोड़ रुपये लोन लिया था। 

क्या बोले भाजपा विधायक अजय सिंह
अजय सिंह ने बताया कि आज सुबह मुझे जानकारी मिली की मेरे दफ्तर पर ईडी की टीम पहुंची। चूंकि बुधवार को मेरा कार्यालय बंद रहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा यह आरोप लगाता है कि जांच एजेंसियां सत्ताधारी दल के नेताओं की जांच नहीं करते। इससे पहले भी मेरे ऊपर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। तब भी कुछ नहीं निकला था। आज भी कुछ नहीं निकलेगा। जब मुझे ईडी की रेड की सूचना मिली तब मैं एक पारिवारिक कार्यक्रम में था। आगे जो भी होगा उसकी जानकारी सभी को दी जाएगी।

Also Read

बस्ती में मुर्गा व्यापारी का अपहरण, पूछताछ में सामने आई वजह

18 Sep 2024 06:29 PM

बस्ती बेटे की करतूत, पिता को भुगतना पड़ा खामियाजा : बस्ती में मुर्गा व्यापारी का अपहरण, पूछताछ में सामने आई वजह

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसमें एक बेटे के पिता को उधारी के पैसे न चुकाने पर मनबढ़ों ने कार में डालकर मानसिक यातनाएं दीं... और पढ़ें