Loksabha Elections-2024 : बस्ती में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है

बस्ती में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है
UPT | राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।

May 18, 2024 20:27

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी, जो 2017, 2019 और 2022 में भी नहीं चढ़ सकी। 2024 में भी नहीं चढ़ेगी। कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जिस तरह से विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है।

May 18, 2024 20:27

Short Highlights
  • बस्ती में हर्रैया कस्बे में हुई केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा
  • कहा-सपा की 2014 में ही उतर गई थी चेन, अब नहीं चढ़ने वाली
Basti News : बस्ती के हर्रैया में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की, सरकार ने देश के लिए बहुत कुछ किया। भारत के प्रति दुनिया में 2014 के पहले कंगाल भारत, गरीब भारत, कमजोर भारत के रूप में पहचान थी। आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

साइकिल की यूपी में 2014 में ही उतर गई है चेन
राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी, जो 2017, 2019 और 2022 में भी नहीं चढ़ सकी। 2024 में भी नहीं चढ़ेगी। कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जिस तरह से विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है। कहा हम सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते, हम देश बनाने के लिए काम करते हैं। 

विश्व में पांचवें स्थान पर है देश की अर्थव्यवस्था
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2004 से पहले वाजपेयी की सरकार थी तो भारत की अर्थव्यवस्था देश में 11वें पायदान पर थी। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की यूपीए सरकार रही। इन 10 वर्षों में भी भारत की अर्थव्यवस्था परिवर्तित नहीं हुई। 2014 से 2024 तक की 10 वर्षों की मोदी सरकार ने 56 इंच का सीना चौड़ा कर भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें पायदान पर लाने में सफलता अर्जित की। 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया
केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 खत्म करने का वादा किया था, पूर्ण किया। हम राम मंदिर बनाने की बात करते थे तो सपा और कांग्रेस कहती थी यह लोग सिर्फ राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। हमने तारीख भी बताई और आज भव्य भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हमने कहा था कि तीन तलाक खत्म करेंगे। हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं। अगर किसी धर्म की महिलाओं पर अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विकास के लिए करता रहूंगा काम
इससे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा मैंने बस्ती के विकास को गति देने में कोई कसर नही छोड़ा है। लगातार बस्ती के विकास के लिए लगा रहता हूं। आने वाले 25 मई को सभी लोग मतदान अवश्य करें। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि राष्ट्र का कल्याण और गरीब का कल्याण, आज राजनीतिक माहौल में मुख्य कसौटी का केंद्र बना है। विपक्षी गठबंधन की सरकार में, आतंकी याकूब मेमन की कब्र संवारी जाती है और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया जाता है। इस मौके पर जिला प्रभारी समीर सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, केडी चौधरी, सेतभान राय, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अनिल सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Also Read

बस्ती में मुर्गा व्यापारी का अपहरण, पूछताछ में सामने आई वजह

18 Sep 2024 06:29 PM

बस्ती बेटे की करतूत, पिता को भुगतना पड़ा खामियाजा : बस्ती में मुर्गा व्यापारी का अपहरण, पूछताछ में सामने आई वजह

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसमें एक बेटे के पिता को उधारी के पैसे न चुकाने पर मनबढ़ों ने कार में डालकर मानसिक यातनाएं दीं... और पढ़ें