मौसम का मिजाज : बस्ती में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, एक बार फिर से बढ़ गई ठंड

बस्ती में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, एक बार फिर से बढ़ गई ठंड
UPT | बस्ती में रुक-रुक कर हुई बारिश।

Mar 03, 2024 21:42

रविवार को दिन में करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश 11.30 तक जारी रही। तेज हवा के साथ शुरू हुई बरसात ने एक तरफ ठंड को वापस कर दिया है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे तक रहेगा।

Mar 03, 2024 21:42

Basti News : बस्ती में शनिवार से मौसम का रूख बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच रविवार दोपहर में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे ठंड एक बार बढ़ गई है। बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई तो शहर में भी कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। 

सुबह 11 बजे से रुक-रुक कर हो रही बारिश
रविवार को दिन में करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश 11.30 तक जारी रही। तेज हवा के साथ शुरू हुई बरसात ने एक तरफ ठंड को वापस कर दिया है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बेमौसम हुई बरसात से शहर की गलियों से लेकर सड़क किनारे पानी जमा हो गया। कच्चे रास्तों पर कीचड़ तथा गड्डों में पानी भर गया। आने-जाने वालों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

गेहूं की फसल का हुआ नुकसान
यह बारिश ऐसे समय में हुई है, जब खेतों में गेहूं में बाली आने लगी। सरसों की फसल भी तैयार होने के कगार पर है। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियों वाली फसल तेज हवा के चलते गिर गई। विशेषज्ञों और किसानों का मानना है कि इससे उपज कम हो जाएगी। 

Also Read

300 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट

8 Jul 2024 04:50 PM

संतकबीरनगर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा : 300 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। विशेष रूप से मेंहदावल क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें