भारत से लंदन तक साईकिल यात्रा : पर्वतारोही निशा कुमारी का बस्ती में हुआ जोरदार स्वागत, जानिए क्या दिया संदेश...

पर्वतारोही निशा कुमारी का बस्ती में हुआ जोरदार स्वागत, जानिए क्या दिया संदेश...
UPT | पर्वतारोही निशा कुमारी

Jul 23, 2024 19:13

भारत से लंदन तक साईकिल यात्रा पर निकली पर्वतारोही निशा कुमारी और कोच निलेश बारोट के बस्ती पहुंचने पर मंगलवार को बस्ती में उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया...

Jul 23, 2024 19:13

Short Highlights
  • कोच निलेश बारोट के साथ जलवायु परिवर्तन जागरूकता के लिए निकाली यात्रा
  • बस्ती में कई स्थानों पर पौधरोपण कर निशा ने छात्रों से बनाया संवाद
Basti News : भारत से लंदन तक साईकिल यात्रा पर निकली पर्वतारोही निशा कुमारी और कोच निलेश बारोट के बस्ती पहुंचने पर मंगलवार को बस्ती में उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया। साईकिल यात्रा का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार में जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के बारे में निशा कुमारी ने अपने विचार छात्रों के साथ साझा किया और कहा कि उनके द्वारा एवरेस्ट चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया गया।

लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी
निशा कुमारी ने बच्चों से कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। क्लाइमेट चेंज के कारण बाढ़, सूखा, बेमौसम ठंडक बरसात हो रही है। ऐसे में हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करके इस मुश्किल से निजात मिल सकता है। बच्चों के द्वारा पर्वतारोही निशा कुमारी ने संवाद बनाकर रोचक जानकारी दिया। रोटेरियन एलके पाण्डेय, प्रताप एजुकेशनल एकेडमी के मारकंडेय सिंह ने मांगलिक कार्यक्रम पड़ने पर उस दिन एक वृक्ष जरुर लगाने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य संगीता सिंह, योगेश शुक्ला, पी मुखर्जी, अंजू वर्मा आदि ने निशा कुमारी का स्वागत किया।

निशा कुमारी ने किया पौधरोपण
निशा कुमारी एवं बच्चों ने प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह, संगीता सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष वामिक मिराज, एलके पाण्डेय, मुनीरउद्दीन अहमद, श्याम धर सोनी, हरिश्चंद्र सिंह, रोटेरियन चंद्र भूषण सिंह, मनीष कुमार सिंह द्वारा दोनों स्कूलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन मनीष कुमार सिंह, एलके पाएडेय, वामिक मिराज ने साईकिल यात्रियों के सुखद यात्रा की कामना की।

12 अक्टूबर को पहुंचेगी लंदन
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा पर्वतारोही निशा कुमारी कोच निलेश बारोट को स्मृति चिन्ह तथा रोटरी का फोरवे टेस्ट देकर सम्मानित किया गया।  इसी क्रम में दुबखरा में पौधरोपण करने के पश्चात यह यात्रा गोरखपुर के लिए रवाना हुई। भारत से लंदन तक की साईकिल यात्रा 23 जून को बड़ोदरा से शुरू होकर बस्ती पहुंची। 23 जुलाई को यात्रा बस्ती से आगे निकली। यह यात्रा 15000 किलोमीटर की है। यात्रा नेपाल, तिब्बत, चीन, मास्को व अन्य देशों से होते हुए 12 अक्टूबर को लंदन पहुंचेगी।

Also Read

सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

8 Sep 2024 12:14 AM

बस्ती अधिवक्ता अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें