दर्दनाक हादसा : संतकबीरनगर में दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियों की डूबने से मौत

संतकबीरनगर में दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियों की डूबने से मौत
UPT | संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा

Jul 24, 2024 11:14

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक दुखद घटना घटी है। दो सगी बहनों सहित पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है...

Jul 24, 2024 11:14

Sant Kabir Nagar News : उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक दुखद घटना घटी है। दो सगी बहनों सहित पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। गहरे पानी के चलते चारों लड़कियां डूबने लगीं, जबकि दो बहनें मेड़बंदी नहीं होने से दोनों तालाब में गिर गईं।

झील में डूबने से हुआ हादसा
संतकबीरनगर जिले के बखिरा और दुधारा क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है।  बखिरा के बड़गों गांव की चार लड़कियों की झील में डूबने से तीन की मृत्यु हो गई, जबकि एक को मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुधारा थानाक्षेत्र के खटियावां गांव में धान की रोपाई करने गई दो सगी बहनों की पैर फिसल जाने के कारण पोखरे में डूबने से मृत्यु हो गई।



तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
जानकारी के मुतबिक बखिरा थानाक्षेत्र के बड़गों गांव की पायल (12) पुत्री दिलीप, मीनाक्षी (15) पुत्री मकसूदन निषाद, अर्चना (17) पुत्री रामनेवास, और काजल (14) पुत्री रमेश मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बखिरा झील में नहाने के लिए गई थीं। गहरे पानी में चले जाने के कारण ये चारों लड़कियां डूबने लगीं। लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के मंदिर में मौजूद ग्रामीण झील की ओर दौड़े। जब तक वे वहां पहुंचे, एक लड़की बचने की कोशिश कर रही थी। ग्रामीणों ने चारों लड़कियों को झील से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी मेंहदावल भेजा गया। डॉक्टरों ने मीनाक्षी, पायल, और अर्चना को मृत घोषित कर दिया, जबकि काजल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

दो बहनों की मौत
वहीं दुधारा थानाक्षेत्र के खटियावां गांव में एक तालाब के पास स्थित खेत में दो सगी बहनें, प्रमिला (17) और उर्मिला (15) पुत्री राजेंद्र यादव, धान की रोपाई करने गई थीं। प्रमिला और उर्मिला का पैर फिसल गया और मेड़बंदी की कमी के कारण वे तालाब में गिर गईं। लगभग 15 फीट गहरे पानी में जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। जब हादसे की सूचना मिली, तो आसपास के ग्रामीणों ने दोनों बहनों की खोजबीन शुरू की। प्रमिला का शव जल्दी मिल गया, लेकिन उर्मिला की तलाश में तीन घंटे लग गए।

Also Read

सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

8 Sep 2024 12:14 AM

बस्ती अधिवक्ता अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें