कभी 31 घंटे के लिए बने थे यूपी के सीएम : जानिए कौन हैं डुमरियागंज से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले जगदंबिका पाल

जानिए कौन हैं डुमरियागंज से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले जगदंबिका पाल
UPT | ए कौन हैं डुमरियागंज से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले जगदंबिका पाल

Jun 04, 2024 19:38

उत्तर प्रदेश में भाजपा को मात्र 32 सीटें हासिल हुई हैं, जिसमें से एक सीट डुमियागंज की भी है। भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने लगातार चौथी बार यहां से चुनाव जीता है।

Jun 04, 2024 19:38

Short Highlights
  • 36 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे पाल
  • फिर भाजपा में हो गए शामिल
  • एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है
Siddharth Nagar News : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन 293 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी 38, कांग्रेस को 99 और बहुजन समाज पार्टी को 0 सीटें प्राप्त हुई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा को मात्र 32 सीटें हासिल हुई हैं, जिसमें से एक सीट डुमियागंज की भी है। भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने लगातार चौथी बार यहां से चुनाव जीता है।

कौन हैं जगदंबिका पाल?
जगदंबिका पाल का जन्म 21 अक्तूबर 1950 को बस्ती जिले में हुआ था। उन्होंने एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। जगदंबिका पाल 1982 से 1993 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे। एक समय उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर एनडी तिवारी के नेतृत्व में बनी ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) जॉइन कर ली थी। लेकिन फिर 1997 में जगदंबिका पाल ने नरेश अग्रवाल, राजीव शुक्ला, श्याम सुंदर शर्मा और बच्चा पाठक के साथ मिलकर अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन किया था।

जब यूपी के मुख्यमंत्री बने थे पाल
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक दौर ऐसा भी आया, जब राज्य को मात्र 31 घंटे के लिए मुख्यमंत्री मिला। किस्सा कुछ यूं है कि मायावती से कल्याण सिंह की सरकार को दिया समर्थन वापस लेने का फैसला किया। तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने मायावती से मुलाकात के बाद कल्याण सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया। उसी रात यानी 21 फरवरी 1998 को कल्याण सिंह ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। हालांकि इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल्याण सिंह की सरकार को बहाल कर दिया था।

फिर भाजपा में हो गए शामिल
जगदंबिका पाल कभी जिस भाजपा की सरकार के खिलाफ ही लड़ रहे थे, 2014 में वह उसी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2014 और 2019 दोनों चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जगदंबिका पाल ने लगातार चौथी बार डुमरियागंज से जीत दर्ज की है। उनके कई बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की राष्ट्रभक्ति पर ही सवाल उठा दिया था।

Also Read

पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

19 Sep 2024 08:57 PM

बस्ती चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम : पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना में उसे चोट लगी है और उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.. और पढ़ें