Basti News : बेदीराम के सवाल पर चढ़ा सुभासपा अध्यक्ष का पारा, बोले-पुराना है मामला

बेदीराम के सवाल पर चढ़ा सुभासपा अध्यक्ष का पारा, बोले-पुराना है मामला
UPT | सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर

Jul 20, 2024 20:20

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर पार्टी विधायक बेदीराम का नाम सुनकर भड़क गए। पेपर लीक के सवाल पर कहा- सब जगह फर्जी खबर चलाई गई। कोर्ट में सीबीआई ने जो रिपोर्ट दाखिल की है, उसमें बेदी राम का नाम नहीं है।

Jul 20, 2024 20:20

Short Highlights
  • शनिवार को बस्ती पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
  • बेदीराम के सवाल पर बोले-कोर्ट में सीबीआई दाखिल कर चुकी है चार्जशीट
Basti News : बस्ती पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर पार्टी विधायक बेदीराम का नाम सुनकर भड़क गए। पेपर लीक के सवाल पर कहा- सब जगह फर्जी खबर चलाई गई। कोर्ट में सीबीआई ने जो रिपोर्ट दाखिल की है, उसमें बेदी राम का नाम नहीं है। वैसे भी ये मामला अखिलेश सरकार के समय का है। 2009 का है, तब यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी। ओम प्रकाश राजभर शनिवार दोपहर सर्किट हाउस सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। बाद में मीडिया ने जब बेदी राम से जुड़ा सवाल किया तो उनका पारा चढ़ गया। इससे पूर्व उन्होंने डीएम-एसपी के साथ बैठक की।

बोले-सपा-कांग्रेस सरकार में होते थे दंगे
पश्चिमी यूपी में कांवड़ रूट पर दुकान मालिकों के नाम लिखे जाने के आदेश विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। इस सवाल पर राजभर ने कहा विपक्ष का काम विरोध करना है। सरकार का काम है, काम करना। सपा और कांग्रेस की सरकार में दंगे होते थे। इस सरकार में दंगे हुए क्या? अखिलेश सरकार में दलितों-पिछड़ों का हक छीना गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देना है, लेकिन अखिलेश ने आरक्षण में लूट मचा दी। धोबी, केवट, मल्लाह, कुर्मी-कहार जैसी जातियों को आरक्षण नहीं दिया गया।

केशव प्रसाद के दावे का किया समर्थन
ओम प्रकाश राजभर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उस दावे का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराए जाने की बात कही है। राजभर ने 2017 में केशव मौर्य प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में 325 सीटें आई थीं, बाद में मेरे हटने के बाद 75 सीटें कम हो गईं थीं। अब मैं फिर साथ हूं। उप चुनाव में CM योगी द्वारा बनाए गए प्रभारी की लिस्ट में नाम न होने पर कहा वो सूची भारतीय जनता पार्टी की है, न कि भारतीय समाज पार्टी की। हम भाजपा के सहयोगी हैं और रहेंगे। उनकी सूची आई, अभी हमारी सूची नहीं आई है।

राजभर बोले-कोई कार्यकर्ता नाराज नहीं
समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात सामने आने के सवाल पर सुभासपा प्रमुख ने कहा- कोई कार्यकर्ता नाराज नहीं हैं। सारे कार्यकर्ता संतुष्ट हैं। थाने से लेकर जहां भी कोई कार्यकर्ता जा रहा है, वहां उसकी सुनवाई हो रही है। नाराजगी जैसा कुछ नहीं है।

Also Read

सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

8 Sep 2024 12:14 AM

बस्ती अधिवक्ता अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें