बस्ती के लिए अच्छी खबर: कंपनी बाग से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक की सड़क भी होगी फोरलेन, सर्वे जल्द शुरू होगा

कंपनी बाग से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक की सड़क भी होगी फोरलेन, सर्वे जल्द शुरू होगा
UPT | Basti News

Jul 10, 2024 15:23

कंपनी बाग से लेकर प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक की सड़क को फोरलेन करने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क के फोरलेन बन जाने से कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा और कांटे होते हुए गोरखपुर तक का सफर आसान हो जाएगा। शहर में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Jul 10, 2024 15:23

Short Highlights
  • बस्ती में कंपनी बाग से प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक की सड़क होगी फोरलेन
  • प्लास्टिक काम्प्लेक्स से कांटे तक की सड़क बनेगी टू लेन
Basti News : बस्ती जिले की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली हुई नजर आएगी। एक तरफ जहां बस्ती जिले का नाम नाम वशिष्ठ नगर करने की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, कंपनी बाग से लेकर प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक की सड़क को फोरलेन करने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क के फोरलेन बन जाने से कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा और कांटे होते हुए गोरखपुर तक का सफर आसान हो जाएगा। शहर में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।

बस्ती शहर को जाम से मिलेगी निजात
बड़ेबन कंपनी बाग फोरलेन व कंपनी बाग से प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक की सड़क के फोरलेन बन जाने के बाद शहर के अधिकांश हिस्से में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। बता दें कि, मौजूदा समय में बड़ेबन, कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज व जिला अस्पताल चौराहा पर दिन में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां मिनटों का सफर तय करने में घंटे डेढ़ घंटे लग जाते हैं। ऐसे में सड़कों का विकास होने से एक तरफ यहां यात्री सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी। वहीं, बस्ती को भी महानगरों के जैसा लुक मिल जाएगा। इससे जिला की आर्थिक विकास की स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।

21 मीटर चौड़ा होगा नया फोरलेन
अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कंपनी बाग से प्लास्टिक कंपलेक्स तक यह सड़क जब फोरलेन बनेगी, तब यह 21 मीटर चौड़ी हो सकती है। वहीं, प्लास्टिक कंपलेक्स से कांटे तक करीब 16 किलोमीटर की लंबाई में यह सड़क टू लेन ही रहेगी। यह फोरलेन कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, जिला अस्पताल चौराहा होते हुए प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक जाएगी। इस सड़क को विश्व स्तरीय सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इसमें डिवाइडर होंगे। पथ प्रकाश व्यवस्था होगी। ड्रेनेज सिस्टम भी अलग से बनाया जाएगा। ताकि बारिश के समय इस सड़क पर जलभराव की स्थिति न होने पाए। कुल 24 किलोमीटर की सड़क के निर्माण पर अभी 135 करोड़ रुपये का खर्च का अनुमान है, लेकिन सर्वे का कार्य हो जाने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।

सड़क निर्माण से पहले होगा सर्वे
लोक निर्माण विभाग सर्वे शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। पीडब्ल्यूडी ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि सर्वे में बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने को लेकर रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पत्र भेजा गया है। इसमें खर्च का भी अनुमानित ब्यौरा मांगा गया है। इसके साथ वन विभाग से पेड़ों को संबंध में जानकारी मांगी गई है। जल निगम से पुरानी पाइप लाइन को शिफ्ट करने के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। सूत्रों की मानें, तो इन विभागों की ओर से होने वाले प्रस्तावित खर्च को सड़क निर्माण के प्रस्ताव में शामिल किया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड एक के एक्सईएन इं.अवधेश प्रसाद की ओर बताया कि संबंधित विभागों से सर्वे रिपोर्ट मंगाई गई है। इस सड़क का निर्माण दो चरणों में होने की बात कही जा रही है।

Also Read

बस्ती में किया प्रदर्शन, कहा- महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

22 Oct 2024 06:34 PM

बस्ती संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस : बस्ती में किया प्रदर्शन, कहा- महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

वाराणसी में ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ का नाम बदलकर ‘वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्ती जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया... और पढ़ें