Chitrakoot News : भीषण गर्मी का सितम जारी, एक की मौत, आठ मरीज भर्ती

भीषण गर्मी का सितम जारी, एक की मौत, आठ मरीज भर्ती
UPT | चित्रकूट।

Jun 10, 2024 18:00

गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द व डायरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को बुखार के चलते एक महिला की मौत हो गई। आठ अन्य मरीज भर्ती हुए। कानपुर जिले के मंगलपुर के गोसांई पुरवा निवासी रामप्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी नथिया (25) एक पखवाड़े से बीमार थी।

Jun 10, 2024 18:00

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले में भीषण गर्मी रहम नहीं कर रही। तेज धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। सूरज आग बरसा रहा है। गर्मी होने से बीमारी भी फैल रही है। अस्पताल में पेट दर्द व बुखार के मरीज आ रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते बाजारों में पेय पदार्थों की बिर्क्री बढ़ गई है। गर्मी से लोग तिलमिला उठे। सडकों पर लोग गमछा बांधकर निकले। लोग पसीने से तर नजर आए। गर्मी से इंसानों के साथ ही पशु पक्षी भी परेशान दिखे। पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री तापमान रहा।
 
बुखार से महिला की मौत, आठ मरीज भर्ती 
गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द व डायरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को बुखार के चलते एक महिला की मौत हो गई। आठ अन्य मरीज भर्ती हुए। कानपुर जिले के मंगलपुर के गोसांई पुरवा निवासी रामप्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी नथिया (25) एक पखवाड़े से बीमार थी। जिसके चलते उसे मायके चित्रकूट जिला के अहिरनपुरवा शुक्रवार को छोड़ गया था। सोमवार की सुबह तेज बुखार आने के चलते परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव अंतिम संस्कार करने के लिए अपने साथ ले गए। इसके अलावा कहेटा माफी निवासी गीता (35), मुस्लिम पुरवा निवासी जुबैदा बेगम (65), मानिकपुर निवासी राकेश का पांच वर्षीय पुत्री आर्यन, सिद्धपुर निवासी पूजा (34), चुनहा पुरवा निवासी मनीष की पुत्री जान्हवी, बल्दाऊगंज निवासी ओमप्रकाश (27), दुबारी निवासी अंकुश (22), सपहा निवासी रामस्वरूप के पुत्र मयंक को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
 
नर्स बोली, जाओ अभी खुद आ जाएगा होश 
जिला अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हैं। सोमवार को पेट दर्द व उल्टी से ग्रसित पुरानी बाजार निवासी रेखा देवी दोपहर लगभग दो बजे अचानक बेहोश हो गई। इससे पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई। तीमारदार धाकड़ ने बताया कि डयूटी पर मौजूद एक नर्स से बताया तो वह आराम से कुर्सी पर बैठेे हुए कहा कि जाओ अभी खुद होश आ जाएगा। कुछ देर बाद नया स्टाफ आएगा वही इलाज करेगा। इससे परिजन परेशान रहे। हलांकि आधे घंटे बाद महिला को होश आया तो परिजनों ने राहत की सांस ली। 

Also Read

पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

27 Jul 2024 07:48 AM

चित्रकूट चित्रकूट में बिजली कटौती से जनता त्रस्त : पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

चित्रकूट जिले में बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और पढ़ें