सांड ने मचाया कोहराम : रखवाली के लिए लाए गए ऊंट को मार डाला, किसानों में दहशत

रखवाली के लिए लाए गए ऊंट को मार डाला, किसानों में दहशत
UPT | बांदा के गांव में सांड ने मचाया कोहराम

Feb 04, 2024 17:38

बांदा के एक गांव में सांड हिंसक हो गया है। उसने हमला कर एक ऊंट को मार डाला है। घटना के बाद से किसान डर के साए में जी रहे हैं।

Feb 04, 2024 17:38

Short Highlights
  • सांड के हमले में ऊंट की मौत
  • दहशत के साए में जी रहे किसान
  • सांड को पकड़ने के लिए लगाई गई टीम
Banda News : उत्तर प्रदेश के बांदा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांड ने निगरानी के लिए रखे गए ऊंट पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में ग्रामीम दहशत में है। उन्होंने जिला प्रशासन से सांड को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी ने सांड के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।

ऊंटी की मौत के बाद भयभीत हुए किसान
दरअसल ये मामला जिले के पैलानी तहसी क्षेत्र के पिपरहरी गांव का है। जंगली जानवरों के खतरे के मद्देनजर किसानों ने पड़ोस के गांव से खेतों की रखवाली के लिए किराए पर ऊंट मंगवाया था। बताया जा रहा है कि गांव में एक दिन कहीं से हिंसक सांड आ गया। उसे भगाने के लिए किसानों ने ऊंट का सहारा लिया। लेकिन सांड ने ऊंट को ही मार डाला। स्थिति यह है कि लोग अब अपने खेतों में भी जाने से डर रहे हैं।

सांड को पकड़ने के लिए लगाई गई टीम
एसडीएमकी तरफ से कहा गया है कि सांड को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। उसे पकड़कर गोशाला में भेज दिया जाएगा। एसडीएम के मुताबिक ग्रामीम ऊंट पर चढ़कर सांड पर वार करते थे, जिसके बाद आक्रामक होकर उसने ऊंट पर हमला कर दिया।

Also Read

गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, परिवार में मचा कोहराम

7 Jul 2024 09:56 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, परिवार में मचा कोहराम

सुधा देवी (24 वर्ष) पत्नी लवकुश को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आनन फानन सवेरे छह बजे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें