Chitrakoot News : अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन किया...

अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन किया...
UPT | प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता।

Sep 14, 2024 17:24

चित्रकूट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित बयान 'मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं है', पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। धनुष चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश...

Sep 14, 2024 17:24

Chitrakoot News : चित्रकूट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित बयान 'मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं है', पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। धनुष चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। 

सनातन धर्म का अपमान
अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधु-संतों और मठों को लेकर यह बयान दिया था, जिस पर न केवल संत समाज, बल्कि बीजेपी ने भी कड़ा विरोध जताया। साधु-संतों के अपमान को लेकर पूरे प्रदेश में असंतोष व्याप्त हो गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान सीधे साधु-संतों और सनातन धर्म का अपमान है। मठाधीशों को माफिया कहना न केवल धर्म का अपमान है, बल्कि अखिलेश यादव की सोच पर भी सवाल खड़े करता है। उनके पिता और वे खुद माफिया को संरक्षण देते रहे हैं, फिर भी साधु-संतों पर इस तरह का बयान देना बेहद निंदनीय है। युवा मोर्चा ने अखिलेश यादव से तत्काल माफी मांगने की मांग की है।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें