चित्रकूट में श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव के 50वें आयोजन की भव्य तैयारी : 14 सितंबर को निकाली जाएगी शोभायात्रा

14 सितंबर को निकाली जाएगी  शोभायात्रा
UPT | श्रीकृष्ण भक्त मंडल की बैठक

Sep 11, 2024 01:27

चित्रकूट में श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव के 50वें आयोजन की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव जल विहार कार्यक्रम एवं विशाल शोभा यात्रा कार्यक्रम 14 सितंबर से शुरू होगा।

Sep 11, 2024 01:27

Chitrakoot News :  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस वर्ष होने वाले जल विहार महोत्सव का 50वां आयोजन ऐतिहासिक एवं यादगार बनने जा रहा है। श्रीकृष्ण भक्त मंडल परिवार द्वारा इस अवसर के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 14 सितंबर को जल बिहार शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी।

पिछले 50वर्षों से मनाया जा रहा महोत्सव 
जिला मुख्यालय में आयोजित श्रीकृष्ण भक्त मंडल की बैठक में ज्योतिषाचार्य पं. नारायण दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव पिछले कई दशकों से प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार इसका 50वां वर्ष होने के कारण इसे और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। 

जल विहार शोभा यात्रा का आयोजन 14 सितंबर को  
महोत्सव के अंतर्गत 14 सितंबर को कर्वी के शंकर बाजार स्थित गंगा जी रोड आश्रम से अपराह्न 3 बजे जल बिहार शोभा यात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 15 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विग्रह का तुलादान दर्शन एवं राजभोग आरती का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 16 सितंबर को भगवान के 56 भोग, आरती एवं भजन कीर्तन के साथ महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।

बैठक में शामिल 
बैठक में प्रमुख रूप से अंकुश त्रिपाठी, कृष्ण औतार पांडेय, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, गुड्डन द्विवेदी, रामविशाल सोनी, मोहन जैन, केपी पाठक, सुशील गुप्ता एवं शंकरलाल गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें