Chitrakoot News : गेरुआ नदी में नहाते समय वृद्ध महिला की डूबने से मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

गेरुआ नदी में नहाते समय वृद्ध महिला की डूबने से मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
UPT | पूरे परिवार में शोक की लहर

Aug 31, 2024 17:19

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव में एक दुखद घटना घटी है। 70 वर्षीय रमकुमरिया पत्नी रामसिया की गेरुआ नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई...

Aug 31, 2024 17:19

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव में एक दुखद घटना घटी है। 70 वर्षीय रमकुमरिया पत्नी रामसिया की गेरुआ नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रमकुमरिया नदी के पास नहाने गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वह नदी में गिर गईं और डूब गईं।

नदी के किनारे मिली लाठी और चप्पल
जब रमकुमरिया देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान नदी के किनारे उनकी लाठी और चप्पल पड़ी मिलीं। इससे अंदेशा हुआ कि वह नदी में डूब गई है। परिजन रात भर नदी में खोजबीन करते रहे, लेकिन रमकुमरिया का कोई पता नहीं चला।



पुलिस मामले की जांच में जुटी
शनिवार सुबहकरीब 8 बजे उसका शव नहाने के स्थान से थोड़ी दूरी पर पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रमकुमरिया की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम

16 Sep 2024 05:08 PM

बांदा बांदा की बेटी नेहा का सपना पूरा : इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम

नेहा को प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं... और पढ़ें