Chitrakoot News : फील्ड में लोग लालच देंगे लेकिन अपने पथ से नहीं हटें लेखपाल, 89 नवनियुक्त लेखपालों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

फील्ड में लोग लालच देंगे लेकिन अपने पथ से नहीं हटें लेखपाल,  89 नवनियुक्त लेखपालों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
UPT | लेखपालों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Jul 10, 2024 21:20

चित्रकूट मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के 7720 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण...

Jul 10, 2024 21:20

Chitrakoot News : चित्रकूट मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के 7720 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाइव प्रसारण किया। इसी क्रम में जनपद में विधायक मानिकपुर मऊ अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष लवुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 89 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक ने कहा कि मेहनत कर नियुक्त पत्र प्राप्त कर रहे हैं। डीएम के निर्देशन में कार्य करेंगे। जनता की तरफ से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। फील्ड में मनोयोग से कार्य करें।

जितना अच्छी तरह से टेक्निकल कार्य समझेंगे, उतना ही सफल होंगे
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लेखपालों की कमी से राजस्व कार्यो में बाधा आ रही थी। अब कार्यों में प्रगति बढ़ेगी। ट्रेनिंग महत्वपूर्ण होता है। सभी उप जिलाधिकारी इस पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि जितना अच्छी तरह से टेक्निकल कार्य समझेंगे उतना ही सफल होंगे एवं जमीन की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। कोई लेखपाल गलत कर देता है उससे दूसरों का कार्य खराब होता है। जिससे गांव में वैमनस्य होता है। फिल्ड में महत्वपूर्ण रोल लेखपालों का होता है। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र तहसील स्तर से दिए जाते हैं। जिसमें लेखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि फील्ड में रहेंगे तो बहुत से लोग लालच देंगे, लेकिन अपने पथ से न हटे और आगे कार्य करते रहें। फील्ड में समाज व लोगों की मदद करें। लेखपालों की रिपोर्ट कमीशनरी, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट तक जाती है।

ये लोग रहे मौजूद
इसलिए पारदर्शी के साथ कार्य करें। राजस्व की रीढ़ होते हैं। जो सरकार की योजनाएं हैं उनको निचले स्तर तक ले जाएं। कर्मठता के साथ कार्य करें। संचालन अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम ने किया। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी कर्वी सौरभ यादव, राजापुर एसडीएम प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम मऊ राकेश कुमार पाठक सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
इन लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र
 नवनियुक्त लेखपालों में तहसील कर्वी से जय सिंह, शिवम सिंह, अंजली दुबे, नेहा शुक्ला, अंकित कुमार, शिप्रा करवरिया, उदय प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमित कुमार पटेल, रोहित सिंह, अंकित त्रिपाठी, रामजी, राज बाबू, संदीप सिंह, सुनील वर्मा, नरेंद्र कुमार आदि तहसील मऊ से आदर्श कुमार, मोहित कुमार, संदीप अग्रहरि, कमलेश आदि तहसील राजपुर से मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, अभय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार, विवेक पांडेय आदि तहसील मानिकपुर से राहुल सिंह, हनुमान सिंह, देव शरण, विनोद कुमार, आकृति सिंह, मोहित यादव, शिव बाबू, ऋषभ शर्मा आदि लेखपालों का नियुक्ति वितरण किया गया।

Also Read

खाद की किल्लत से परेशान था, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

22 Oct 2024 03:37 PM

चित्रकूट खेत में फंदे पर झूला गरीब किसान : खाद की किल्लत से परेशान था, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

चित्रकूट कंठीपुर गांव में किसान छोटू खां (45) ने डीएपी खाद की कमी से परेशान होकर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां किसान ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी... और पढ़ें