Hamirpur News : झमाझम बारिश से खेत खलिहान लबालब, धान किसानों के चेहरे पर आई चमक... 

झमाझम बारिश से खेत खलिहान लबालब, धान किसानों के चेहरे पर आई चमक... 
UPT | बारिश के पानी से लबालब खेत

Jul 01, 2024 12:40

यूपी के हमीरपुर जिले में मानसून की झमाझम बारिश से खेत खलिहान सब कुछ लबालब हो गए। इस बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष क्षेत्र में धान की फसल का रकबा...

Jul 01, 2024 12:40

Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर जिले में मानसून की झमाझम बारिश से खेत खलिहान सब कुछ लबालब हो गए। इस बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष क्षेत्र में धान की फसल का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। किसान खरीफ की अन्य फसलों की बजाय धान की फसल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद 
हमीरपुर जिले में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से धान किसानों के चेहरे में चमक साफ दिखाई दे रही है। खेत खलिहान लबालब देखकर किसानों के चेहरे खिल गए। सबसे ज्यादा राहत धान किसानों को मिली है। इस बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है। 

इन फसलों की बुवाई में हो सकती है देरी
किसान परशुराम यादव, उदयभान यादव, सुरेश कुमार, राजू, मानसिंह भदौरिया, प्रदीप गुप्ता, भोला तिवारी आदि ने कहा कि मानसून की यह बारिश धान की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। अन्य फसलों के बोने का भी मार्ग प्रशस्त हो गया है। अधिक बारिश होने से अभी अगले चार-पांच दिन तक धान की रोपाई के अलावा अन्य फसलों की बुवाई की कोई संभावना नहीं दिख रही है। अगर और बारिश होती है तो ज्वार, अरहर, मूंग, तिल, मूंगफली, उर्द, मक्का, बाजरा, सांवा, कोदों, रागी, सनई, ठेंचा आदि की फसलों की बुवाई में देर हो सकती है।

Also Read

चित्रकूट में बोले राजू दास, कहा- अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी

7 Jul 2024 11:22 AM

चित्रकूट Chitrakoot News : चित्रकूट में बोले राजू दास, कहा- अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी

अयोध्या से आए हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने बताया कि मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में धार्मिक क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ... और पढ़ें