हमीरपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा : खतरे के निशान से ऊपर बह रही बेतवा, यमुना और धसान, कई इलाकों में भरने लगा पानी

खतरे के निशान से ऊपर बह रही बेतवा, यमुना और धसान, कई इलाकों में भरने लगा पानी
UPT | हमीरपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा

Sep 14, 2024 17:55

यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा, यमुना और धसान नदियाँ बाढ़ का कहर बरपा रही हैं। यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है, जबकि बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है।

Sep 14, 2024 17:55

Short Highlights
  • हमीरपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा
  • कई इलाकों में भरने लगा पानी
  • शहर के सभी नाले बंद
Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा, यमुना और धसान नदियाँ बाढ़ का कहर बरपा रही हैं। यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है, जबकि बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

भीषण बारिश के बढ़ा जलस्तर
मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई भीषण बारिश के कारण बेतवा और यमुना नदियों में माताटीला, धसान, चंबल और धौलपुर का पानी छोड़ा गया है, जिससे हमीरपुर जिले में पानी का स्तर बढ़ गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है, बेतवा नदी खतरे के निशान के आसपास है, और धसान नदी में भी भारी उफान से बाढ़ का भय बढ़ गया है।

कई इलाकों में भरने लगा पानी
बेतवा नदी के उफान की वजह से आसपास के कई इलाकों में पानी भरने लगा है। राठ तिराहा में सड़क के किनारे खेतों में बने मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। शंकरी पीपर, बेतवा घाट और डिग्गी क्षेत्रों में पानी भर चुका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासी अब स्टेट हाईवे हमीरपुर से राठ के किनारे अस्थायी ठिकाना बना रहे हैं और अपनी जरूरतों का सामान लेकर डेरा डाल रहे हैं।

शहर के सभी नाले बंद
हमीरपुर मुख्यालय से डिग्गी रमेड़ी डांडा को जोड़ने वाले रास्ते में फूला रानी मंदिर के पास बनी पुलिया में दीवार बनाकर उसे बंद कर दिया गया है, ताकि बाढ़ का पानी शहर के अंदर प्रवेश न कर सके। शहर के सभी नालों को बंद कर दिया गया है और नालों के पानी को पंपिंग सेट लगाकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है ताकि बाढ़ का पानी शहर में प्रवेश न कर सके।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें