बियावल के काशीनाथ का पुरवा निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को वह खेत की मिट्टी बराबर करने गया था। अन्य परिजन गांव में एक शादी समारोह होने गए थे। घर में पत्नी मंजू देवी (35 वर्ष) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
Chitrakoot News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, मायके वालों ने हत्या करने का लगाया आरोप
Jul 11, 2024 21:05
Jul 11, 2024 21:05
जानकारी के मुताबिक बियावल के काशीनाथ का पुरवा निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को वह खेत की मिट्टी बराबर करने गया था। अन्य परिजन गांव में एक शादी समारोह होने गए थे। घर में पत्नी मंजू देवी (35 वर्ष) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर जब उसने कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ा। परिजन व आसपास के लोग आए और पुलिस सूचना दी। बताया कि पत्नी से किसी तरह का विवाद नहीं था। दो दिन पहले मामूली कहासुनी हुई थी। किसी तरह से परेशान नहीं किया जाता था। खुदकुशी के किसी कारण की उन्हें जानकारी नहीं है।
गुरुवार को सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष से महेवा घाट जिला कौशांबी निवासी भाई सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बहन मंजू को आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसकी कई बार उसने शिकायत भी की थी। उसे मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। इसकी थाने में शिकायत भी की है। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम सूचना के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक व्याप्त है।
Also Read
13 Jan 2025 04:30 PM
हमीरपुर जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (D.I.O.) और खंड विकास अधिकारी (BDO) कुरारा का वेतन... और पढ़ें