Chitrakoot News : यमुना में डूबी ननद-भाभी, 30 घंटे बाद मिले शव, मायन विसर्जन करने गई थी महिलाएं

यमुना में डूबी ननद-भाभी, 30 घंटे बाद मिले शव, मायन विसर्जन करने गई थी महिलाएं
UPT | शोकाकुल परिजन

Jul 18, 2024 17:27

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को यमुना नदी में दो महिलाएं डूब गईं, जिनके शव 30 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते रहे।

Jul 18, 2024 17:27

Chitrakoot News : चित्रकूट में एक दर्जन महिलाएं मायन कार्यक्रम के लिए यमुना नदी में गई थीं। नहाते समय ननद, भाभी और भतीजा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया। एक नाविक ने युवक को बचा लिया जबकि ननद और भाभी डूब गईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तलाश शुरू की। जिसमें दोनों महिलाओं की मौत हो गई।  एनडीआरएफ की टीम ने 30 घंटे बाद उनके शव यमुना नदी से निकाले। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते रहे।

ऐसे हुआ हादसा
यह घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे मऊ में निर्माणाधीन यमुना पुल के पास हुई। बताया गया कि अंबेडकर नगर के शिवमंगल के बेटे लवकुश की शादी समारोह में मयान विसर्जन के लिए एक दर्जन महिलाएं यमुना नदी घाट पर पहुंची थीं। वहां रगौली गांव के कवलेश की बेटी किरन (16), बहू पुष्पा पत्नी रामभरोसा और भतीजा रामचरन (24) पुत्र दिनेश नहाने लगे। देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया। वहां मौजूद नाविक ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी और रामचरन को बचा लिया। ननद और भाभी डूब गईं। काफी देर तक उनका पता नहीं चला। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया।

मौके पर पहुंचे विधायक 
बताया गया कि मंगलवार को बारात घर आई थी। बुधवार को मायन की रस्म निभाते समय हादसा हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू कराई गई। 30 घंटे बाद दोनों के शव यमुना नदी में मिले। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष भैयालाल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें