Jun 09, 2024 01:10
https://uttarpradeshtimes.com/gonda/agra/gonda-news-history-sheeter-pradhan-entered-dalit-womans-house-and-assaulted-her-carried-out-the-incident-due-to-old-rivalry-four-arrested-22091.html
Gonda News (मनोज कुमार) : गोंडा जिले में उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले एक दबंग हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दलित महिला के घर में आधी रात में घुसकर पीड़ित महिला और उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिए हैं। मारपीट से पीड़ित महिला उसकी बेटी के हाथ और शरीर में चोटें आई है। पिटाई से पीड़ित महिला का हाथ भी टूट गया है। हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने दलित महिला की घर में घुसकर पिटाई इसलिए की, क्योंकि पीड़ित महिला के पति हिस्ट्रीशीटर प्रधान के यहां मजदूरी का कार्य करने के लिए नहीं तैयार थे। पीड़ित महिला और प्रधान का पुरानी रंजिश भी चल रही थी। जिसको लेकर के आधी रात के समय घर में घुसकर जमकर मारपीट किए हैं। पीड़ित महिला ने उमरी बेगमगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी प्रधान हिस्ट्री शीटर और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उमरीबेगमगंज थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
पिटाई से पीड़ित महिला का टूटा हाथ
दरअसल, उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलहरी टिकुर मुकुंदपुर गांव के रहने वाले दबंग हिस्ट्री शीटर प्रधान अशोक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला कुसुमा देवी के घर में देर रात घुसकर जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दबंग प्रधान और उसके साथियों की पिटाई से पीड़ित महिला कुसुमा देवी के शरीर और हाथ में चोट आई है। पिटाई से पीड़ित महिला कुसुमा देवी का हाथ भी टूट गया है। वही दबंगों की पिटाई से पीड़ित महिला की बेटी पूजा को भी मामूली चोटे आई हैं। पीड़ित महिला के पति रामपत्त आरोपी प्रधान के यहां मजदूरी का कार्य करने के लिए नहीं जा रहे थे। पंचायत चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इन्हीं सब विवादों को लेकर के ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट किया है।
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर की मारपीट
वहीं गोंडा जिला अस्पताल इलाज करवाने पहुंची पीड़ित महिला कुसुमा देवी ने बताया कि प्रधान अशोक सिंह का हमारा पुराना विवाद है। उसी को लेकर के इन्होंने अपने चार साथियों के साथ मिलकर रात में हमारे घर में घुसकर हम लोगों के साथ मारपीट किया है। हमारे हाथ में चोट आई है हमारे शरीर में चोट आई। हमारी बेटी को भी मारे-पीटे हैं। हमारा हाथ टूट गया है। हमने पुलिस में तहरीर दे दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारा मेडिकल करवा रही है, हम चाहते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।
पुलिस ने दो महिला और दो पुरुष को किया गिरफ्तार
वहीं पूरे मामले को लेकर के उमरीबेगमगंज थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि मारपीट का मामले सामने आया है। एक पीड़ित महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार लोगों ने मारपीट किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके 2 महिला और 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर आगे की जांच की जा रही है।