मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे खेत में एक तेंदुए का शव मिला है। मृत शावक करीब 10 महीने का नर है। वन विभाग आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जता रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है। इस साल जनवरी से अब तक पांच तेंदुए और और दो बाघों की मौत हो चुकी है।
Bahraich News : कतर्नियाघाट में 10 महीने का तेंदुए का बच्चा मृत मिला, पांच माह में पांच तेंदुए और दो बाघों की मौत
![कतर्नियाघाट में 10 महीने का तेंदुए का बच्चा मृत मिला, पांच माह में पांच तेंदुए और दो बाघों की मौत](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-2024-06-10t103327643-35832.jpg)
Jun 10, 2024 10:38
Jun 10, 2024 10:38
जानवरों के बीच संघर्ष की आशंका
वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। डीएफओ ने बताया कि मृत शावक करीब 10 महीने का नर है, जिसका वजन करीब 14-15 किलो है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि शावक की मौत शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में किसी समय जानवरों के बीच संघर्ष में हुई होगी।
डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
डीएफओ ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का एक पैनल शावक के शव का पोस्टमार्टम करेगा। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं। तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर बरेली भेजा जायेगा, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पहले भी मृत मिले हैं तेंदुए
कतर्नियाघाट में जनवरी से अब तक पांच तेंदुए व दो बाघों की मौत हो चुकी है। 11 जनवरी को मादा तेंदुआ की मौत हुई थी। इसके ठीक नौ दिन बाद 20 जनवरी 2024 को नर तेंदुआ मृत मिला। इसी साल एक फरवरी को यहां खेत के किनारे एक और तेंदुआ मृत मिला। सरयू नहर के 12 नंबर पुल के किनारे 10 अप्रैल को नर तेंदुआ मृत मिला। मोतीपुर वन रेंज में ही 09 जून को भी एक तेंदुआ मृत पड़ा मिला था। एक के बाद एक लगभग हर महीने पांच तेंदुओं मृत पाए गए थे। इसी साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सदर वन रेंज में बाघिन का शव मिला था और मार्च में नर बाघ का शव मिला था।
Also Read
![पकड़ने के लिए वन विभाग ने संभाला मोर्चा, स्कूली बच्चों की छुट्टी पकड़ने के लिए वन विभाग ने संभाला मोर्चा, स्कूली बच्चों की छुट्टी](https://image.uttarpradeshtimes.com/untitled-design-47-48627.jpg)
27 Jul 2024 03:19 PM
गोंडा जिले में एक बार फिर से तेंदुआ आने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कुलर रोड पर स्थित फातिमा स्कूल में तेंदुआ दिखाई दिया है। और पढ़ें